उज्जैन की बड़नगर सीट से कांग्रेस ने काटा टिकट तो भड़के मुरली मोरवाल, कांग्रेस को दी खुली धमकी, कह दी ये बड़ी बात

Rahul Garhwal | Published:
Share
उज्जैन की बड़नगर सीट से कांग्रेस ने काटा टिकट तो भड़के मुरली मोरवाल, कांग्रेस को दी खुली धमकी, कह दी ये बड़ी बात
उज्जैन की बड़नगर सीट से कांग्रेस ने काटा टिकट तो भड़के मुरली मोरवाल, कांग्रेस को दी खुली धमकी, कह दी ये बड़ी बात

उज्जैन की बड़नगर सीट से कांग्रेस के टिकट काटने पर मुरली मोरवाल भड़क गए। उन्होंने पार्टी को खुली धमकी देते हुए कहा कि यदि सड़क पर उतरा तो तीर कमान से निकल चुका होगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने के बाद इन दलों के वे नेता जिनका टिकट कट गया है, वे बगावत और विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। उज्जैन जिले की बड़नगर सीट पर कांग्रेस में कलह सामने आई है। इस सीट पर दावेदारी कर रहे मुरली मोरवाल ने कांग्रेस को खुली धमकी दी है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा है कि यदि इस बार कांग्रेस को मध्यप्रदेश में सरकार बनानी हो तो उसे बड़नगर सीट को लेकर अपना फैसला बदलना होगा।

कांग्रेस ने मुझे ये इनाम दिया

कांग्रेस ने बड़नगर से इस बार राजेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। इससे मुरली मोरवाल बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मुझे करोड़ों रुपए के ऑफर थे, लेकिन मैंने वे ऑफर ठुकरा दिए। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस ने मुझे इसी बात का इनाम दिया है ? मोरवाल ने अपने समर्थकों को एकजुट कर एक बैठक भी ली और प्रदेश कांग्रेस को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ये तो केवल ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।

ये खबर भी पढ़िए..

जबलपुर में पहले से ही थी बीजेपी कार्यालय में बवाल की तैयारी, जानिए जबरदस्त हंगामे की 5 वजह

'खामियाजा भुगतना होगा'

मुरली मोरवाल ने कहा कि जब वे अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरेंगे तो तीर कमान से निकल चुका होगा। छोड़ा गया तीर वापस नहीं आता और न ही वो रास्ता बदलता है। कांग्रेस ने बड़नगर को लेकर जो फैसला किया, वो यहां के कार्यकर्ताओं का अपमान है। मोरवाल ने कहा कि कांग्रेस को इसका खामियाजा आसपास की 10 सीटों पर भुगतना पड़ेगा।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Badnagar Assembly Seat
  • Murli Morwal angry
  • Murli threat to Congress
  • Murli Morwal protest
  • बड़नगर विधानसभा सीट
  • मुरली मोरवाल नाराज
  • मुरली की कांग्रेस को धमकी
  • मुरली मोरवाल का विरोध प्रदर्शन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर