सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में शराब की दुकानें होंगी बंद, दूध की खुलेंगी
Siddhi Tamrakar | Feb 05, 2025, 09:36 IST
narmada jayanti cm mohan yadav
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर नर्मदा जयंती और शहर का गौरव दिवस मनाया गया। महोत्सव की शुरुआत सोमवार को मंगलाचरण से हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल मंच से मां नर्मदा का जलाभिषेक कर नर्मदा प्रकटोत्सव का शुभारंभ किया।
मंगलवार को नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर नर्मदा जयंती पर्व और शहर का गौरव दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने जल मंच से मां नर्मदा का जलाभिषेक किया और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने नर्मदापुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने और शराब की दुकानों को बंद कर दूध की दुकानों को बढ़ावा देने की घोषणा की है।
नर्मदा तट पर आकर्षक दीपदान और रोशनी से माहौल भक्तिमय हो गया था। मुख्यमंत्री ने नदियों को जोड़ने की परियोजनाओं की प्रगति पर बात की और कहा कि बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है। साथ ही, लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का जिक्र किया। भविष्य में जिले में उद्योगों और शिक्षा के क्षेत्र में और ज्यादा विकास होने की संभावना बताई गई।
खबर यह भी- टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप और स्कूटी: सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान
डॉ. मोहन यादव ने बताया कि केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार करने के लिए यह खास कदम है। नर्मदा नदी के महत्व को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके जल से 48 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है।
खबर यह भी- Budget 2025 : सीएम मोहन ने की बजट की तारीफ, बोले- यह विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला कदम
मुख्यमंत्री ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का जिक्र करते हुए बताया कि नर्मदापुरम में 31 हजार करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है। उन्होंने लोगों से जिले में पलायन न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण से आने वाली पीढ़ियों को फायदा मिलेगा। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए जिले में कई नई औद्योगिक परियोजनाओं की संभावनाएं खुल रही हैं।
खबर यह भी-महाकुंभ भगदड़ के बाद पुजारी संघ ने उठाई ये मांग, सीएम मोहन को पत्र लिखकर दिए सुझाव
लाड़ली बहना योजना की सफलता पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मेधावी स्टूडेंट स्कूटी और लैपटॉप बांटे जाएंगे। इसके अलावा, मध्यप्रदेश सरकार भगवान राम और भगवान कृष्ण की स्थली को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी।
खबर यह भी-आज दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम मोहन यादव, करेंगे ताबड़तोड़ सभाएं
नर्मदा तट पर आकर्षक दीपदान और रोशनी से माहौल भक्तिमय हो गया था। मुख्यमंत्री ने नदियों को जोड़ने की परियोजनाओं की प्रगति पर बात की और कहा कि बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है। साथ ही, लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का जिक्र किया। भविष्य में जिले में उद्योगों और शिक्षा के क्षेत्र में और ज्यादा विकास होने की संभावना बताई गई।
त्वदीय पाद पंकजं नमामि देवि नर्मदे...
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर प्राणदायिनी मां नर्मदा जी के दर्शन-पूजन ने मुझे नई ऊर्जा से भर दिया है। आज नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर नर्मदापुरम जिले में आयोजित माँ नर्मदा जन्मोत्सव एवं गौरव दिवस कार्यक्रम में सहभगिता कर विचार साझा किए।
मैया… pic.twitter.com/EbRiAJIXul
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 4, 2025
इंदौर और भोपाल की तरह विकसित होगा नर्मदापुरम
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान नर्मदापुरम में 104.72 करोड़ रुपए के 30 विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इनमें 29.96 करोड़ के 24 कार्यों का भूमि-पूजन और 74.76 करोड़ के 6 कार्यों का लोकार्पण शामिल रहा। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम को इंदौर और भोपाल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जिले में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की।
नदियों को जोड़ने की परियोजना
खबर यह भी- Budget 2025 : सीएम मोहन ने की बजट की तारीफ, बोले- यह विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला कदम
औद्योगीकरण और निवेश पर जोर
खबर यह भी-महाकुंभ भगदड़ के बाद पुजारी संघ ने उठाई ये मांग, सीएम मोहन को पत्र लिखकर दिए सुझाव
धार्मिक स्थलों का होगा विकास
खबर यह भी-आज दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम मोहन यादव, करेंगे ताबड़तोड़ सभाएं
FAQ
- नर्मदा जयंती पर्व कब और कहां मनाया गया?
नर्मदा जयंती पर्व नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर 5 फरवरी को मनाया गया। - मुख्यमंत्री ने कौन-कौन सी घोषणाएं की?
मुख्यमंत्री ने नर्मदापुरम में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने और शराब की दुकानों को बंद कर दूध की दुकानें खोलने की घोषणा की। - विकास कार्यों के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई?
कुल 104.72 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया। - केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना का क्या उद्देश्य है?
इस परियोजना का उद्देश्य बुंदेलखंड की सिंचाई समस्याओं का समाधान करना है। - लाड़ली बहना योजना का क्या असर हुआ है?
इस योजना से बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari