1650 दिनों से नर्मदा जल पर जीवित संत दादा गुरू पर डॉक्टरों ने की रिसर्च, thesootr पर पढ़ें पूरा निष्कर्ष
Ravi Kant Dixit | Jun 04, 2025, 17:28 IST
dada guru
मध्यप्रदेश के दादा गुरु ने नर्मदा जल पर जीवित रहने की अद्भुत साधना की है। जानें उनकी जीवन यात्रा और वैज्ञानिक शोध रिपोर्ट में पाए गए चौंकाने वाले तथ्य।
dada guru
दादा गुरु के इस आश्चर्यजनक जीवन को अब वैज्ञानिक और डॉक्टर भी समझने की कोशिश कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने उनकी सेहत पर वैज्ञानिक आधार पर स्टडी कराई है। उसकी रिपोर्ट अब सामने आई है। इसमें कई ऐसे तथ्य हैं, जो मेडिकल साइंस की सीमाओं को लांघते नजर आते हैं। दादा गुरु की इस अविश्वसनीय आध्यात्मिक तपस्या को सदी की बड़ी महाव्रत साधना बताया जा रहा है।
'द सूत्र' के पास यह रिपोर्ट है, जिससे हम अपने पाठकों को बताएंगे दादा गुरु के जीवन का रहस्य! पढ़िए ये खास रिपोर्ट...
सरकारी शोध में चौंकाने वाले तथ्य
dada guru
मंत्री पटेल ने कहा, यह मानव शरीर की सीमाओं से परे का मामला है। इस रिसर्च को अब देश-विदेश की शोध संस्थाओं को भेजा जाएगा, ताकि दादा गुरु के प्रकृति आधारित जीवन के रहस्यों की व्यापक जांच की जा सके।
नर्मदा जल पर जीवित रहने वाले कौन हैं दादा गुरु?
dada guru
2.5 लाख किमी की पदयात्रा कर चुके दादा गुरु
dada guru
दादा गुरु पर आई 124 पन्नों की रिपोर्ट
dada guru
दादा गुरु पर मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबलपुर और एम्स भोपाल की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसकी प्रमुख बातें सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने साझा की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दादा गुरु के शरीर में मेटाबॉलिज्म, हॉर्मोनल बैलेंस और इम्यून सिस्टम पूरी तरह सामान्य है। कोई डिहाइड्रेशन, मसल लॉस या न्यूरोलॉजिकल डिसफंक्शन नहीं दिखा। यह मानव जीवन की ज्ञात सीमाओं से बाहर की घटना है।
जानिए वो सब कुछ जो रिपोर्ट में है...
रिसर्च टीम में कौन-कौन?
इस तरह की गई रिसर्च
जांच में अधिकतर रिपोर्ट नॉर्मल
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही
खून में 'कीटोन बॉडीज' (जो फैट से ऊर्जा बनने के बाद बनती हैं) की मात्रा भी सामान्य रही। यूरिन में कीटोन नहीं मिला, यानी फैट जलने के बाद बनने वाला रसायन शरीर से नहीं निकल रहा था।
इसका मतलब ये है कि दादा गुरु का शरीर बेहद कम मात्रा में ऊर्जा खर्च कर रहा था, लेकिन फिर भी वो पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य तरीके से चल-फिर रहे थे। यानी उनके शरीर के अंग और कोशिकाएं बहुत ही कम ईंधन में काम कर रही थीं।
दादा गुरु क्या कहते हैं...
dada guru
मुझे ऊर्जा पेड़-पौधों, नदियों, पत्थरों, जमीन और हवा से मिलती है। नर्मदा परिक्रमा के दौरान मैं कुछ नहीं खाता-पीता, सिर्फ हवा से ऊर्जा लेता हूं। तेज धूप में भी मुझे परेशानी नहीं होती। उल्टा मुझे सूर्य से ज्यादा ऊर्जा मिलती है। मेरा गला भी सूखता नहीं। परिक्रमा के बाद नर्मदा जल पीता हूं। महसूस करता हूं कि उसमें अपार ऊर्जा है। अगर आप निष्काम भाव से और शुद्ध आत्मा के साथ रहेंगे तो प्रकृति खुद आपको ऊर्जा देगी। हमें प्रकृति का सम्मान करना चाहिए। उसके संपर्क में रहना चाहिए। नर्मदा, उसके घाट, जंगल और पहाड़ ऊर्जा के भंडार हैं। प्रकृति शरीर को ठीक रखने में बहुत मदद करती है।
पानी की भी जांच कराई
पानी की जांच से जुड़ी अहम जानकारियां...
- स्वाद और गंध: पानी का स्वाद और खुशबू ठीक और पसंद आने लायक थी।
- पीएच लेवल: इसका पीएच 7.4 पाया गया, जो हल्का क्षारीय (alkaline) होता है और शरीर के लिए बेहतर माना जाता है।
- मिनरल्स: पानी में घुले हुए ठोस पदार्थ (Total Dissolved Solids- TDS), कैल्शियम, मैग्नीशियम और नाइट्रेट जैसी चीजें सही और सुरक्षित मात्रा में थीं। आयरन, क्लोराइड, फ्लोराइड और सल्फेट ये सभी जरूरी तत्व भी संतुलित मात्रा में पाए गए, जो शरीर के लिए हानिकारक नहीं हैं।
- पानी की जांच में हानिकारक धातुएं नहीं मिलीं, जैसे कैडमियम, सीसा (लेड), मरकरी या कोई खतरनाक जैविक रसायन (ऑर्गेनिक कंपाउंड)। फिनॉल, सल्फाइड, बोरॉन और कीटनाशक ये सभी खतरनाक तत्व पानी में बिल्कुल नहीं थे।
- सूक्ष्मजीव परीक्षण: इसमें मामूली मात्रा में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिले, लेकिन ई-कोलाई जैसा हानिकारक बैक्टीरिया नहीं पाया गया।
- अन्य हानिकारक रसायन: सायनाइड, अमोनिया, बेरियम, सेलेनियम, मोलिब्डेनम, एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन और एल्युमिनियम जैसी चीजें भी नहीं मिलीं।
- रेडियोधर्मी तत्व: पानी में कोई भी रेडियोधर्मी (radioactive) पदार्थ नहीं पाया गया।
- ग्लूकोज, सुक्रोज, प्रोटीन: ये ऊर्जा देने वाले तत्व पानी में नहीं थे, लेकिन सोडियम और पोटेशियम जैसे जरूरी खनिज बहुत ही कम मात्रा में पाए गए।
FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- नर्मदा जल पर जीवित रहे वाले दादा गुरु के बारे में बताइए?
साधना, सेवा और संयम का अपूर्व संगम हैं दादा गुरु। उनका जीवन नर्मदा को समर्पित है। उनका दावा है कि वे न तो अन्न लेते हैं, न फल, न दूध, न कोई पूरक आहार। सिर्फ नर्मदा जल और वही उनकी जीवन रेखा है। उनकी साधना अब आध्यात्मिक रहस्य से आगे वैज्ञानिक चुनौती बन चुकी है। डॉक्टर्स, फिजियोलॉजिस्ट और बायोलॉजिकल साइंटिस्ट्स अब इस पर सवाल नहीं, शोध करना चाहते हैं। - क्या दादा गुरु ने 1350 दिनों तक केवल नर्मदा जल पर जीवन यापन किया है?
हां, दादा गुरु पिछले 1350 दिनों से केवल नर्मदा जल (Narmada water) पर जीवित हैं। वे न तो अन्न, न फल, न दूध, और न ही किसी सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। - दादा गुरु का शरीर किस प्रकार से इतने दिनों तक शारीरिक मेहनत और यात्रा को सहन करता है?
दादा गुरु का शरीर बहुत कम ऊर्जा (energy) का उपयोग करता है और उनकी शारीरिक स्थिति पूरी तरह से सामान्य रहती है। उनके शरीर का मेटाबोलिज्म (metabolism) और इम्यून सिस्टम (immune system) सामान्य है, जो इस प्रक्रिया को संभव बनाता है। - नर्मदा जल की गुणवत्ता कैसी है, जो दादा गुरु पीते हैं?
नर्मदा जल का पीएच (pH) 7.4 पाया गया, जो हल्का क्षारीय (alkaline) होता है और शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कोई हानिकारक तत्व जैसे कैडमियम (cadmium) या सीसा (lead) नहीं पाए गए हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
https://thesootr.com/thesootr-prime/elon-musk-india-spirituality-innovation-megasthenes-steve-jobs-beatles-9331626
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava