भगवान चित्रगुप्त पर विवादित बयान देकर फंसे प्रदीप मिश्रा, कायस्थ समाज ने की माफी की मांग

Sandeep Kumar | Published:
Share
pradeep-mishra Chitragupta
pradeep-mishra Chitragupta

अपने विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कथावाचक पंडित प्रदीप फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अबकी बार भगवान चित्रगुप्त को लेकर विवादित बयान दिया है।

MP News: कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने भगवान चित्रगुप्त को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पं. प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान कहा, "फालतू की बात करना मति रे यमराज, तू मुझे पहचानता नहीं है।" 7 दिन से पुराण की कथा सुनी है, मेरा सबूत लेना हो तो संत ज्ञानेश्वर मावली जी से लेले। तेरे साथ तो नहीं जाऊंगा, यमराज को घबरा कर भागा, यमराज ने कहा किस को भेजूं, अगला संदेश चित्रगुप्त को भेजा, जाओ। इस बयान के बाद कायस्थ समाज में गुस्से का माहौल है।

कायस्थ समाज का विरोध

प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त पर की गई टिप्पणी के खिलाफ मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में कायस्थ समाज ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदीप से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील की है। कायस्थ सभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मामला पूरे सनातन धर्म की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही माफी नहीं मांगी जाती, तो पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

कायस्थ समाज ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में समाज ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज का कहना है कि इस कदम से भविष्य में कोई भी धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ टिप्पणी करने से बचे। सभा ने सभी कायस्थ बंधुओं और सनातन धर्म के अनुयायियों से एकजुट होकर इस विरोध में शामिल होने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में मानसून की एंट्री, सावन से पहले मचाएगा तबाही, होगी भारी बारिश

पहले भी प्रदीप मिश्रा की दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब पंडित प्रदीप मिश्रा का विवादों से सामना हुआ है। इससे पहले, उन्होंने राधा रानी के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। ब्रज क्षेत्र में उनका प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन्हें मंदिर में माफी भी मांगनी पड़ी थी।

ये खबर भी पढ़िए...फिर अड़ेगा एमपी में कर्मचारी प्रमोशन का घोड़ा, अजाक्स खुश तो सपाक्स लेने वाला है बड़ा एक्शन

ये खबर भी पढ़िए...पंडित प्रदीप मिश्रा ने रद्द की कथा, बोले- वीर सैनिकों के सम्मान में शिवजी को अर्पित करें जल

समाज की अपील

कायस्थ समाज ने कहा है कि कथावाचकों को धार्मिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। सभी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उनका कहना है कि धार्मिक नेताओं को अपने शब्दों और बयानों पर सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि उनके शब्द समाज पर गहरा प्रभाव डालते हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर
  • प्रदीप मिश्रा
  • कथावाचक प्रदीप मिश्रा
  • यमराज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर