नौगांव अस्पताल में बिजली गुल,टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज,जनरेटर भी वक्त पर नहीं आए काम

Ravi Awasthi | May 04, 2025, 21:15 IST
Share
chhatarpur
chhatarpur

मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के नौगांव सिविल अस्पताल में बिजली गुल रहना आम बात है। शनिवार को भी मामूली आंधी—पानी के बाद बिजली चार घंटे गुल रही।

छतरपुर।
'मुस्कुराइए,आप छतरपुर के अस्पताल में हैं'...यह कड़वा तंज उस वक्त सच्चाई बन गया जब नौगांव सिविल अस्पताल में चार घंटे तक बिजली गुल रही और इलाज मोबाइल की टॉर्च और जेब लाइट की मदद से होता रहा।

नौगांव सिविल अस्पताल में बिजली गुल रहना आम बात है,लेकिन इस बार लापरवाही की हद पार हो गई। चार घंटे तक न तो जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें... अंबेडकर अस्पताल में एंजियोप्लास्टी ऑपरेशन का लाइव प्रसारण , देश भर से जुड़े कार्डियोलॉजिस्ट

आंधी-पानी में बिजली हुई गुल

बीती शाम आई तेज आंधी-तूफान के बाद अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इसके बाद अस्पताल का पूरा परिसर अंधेरे में डूब गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल में दो जनरेटर मौजूद होने के बावजूद बिजली चालू नहीं की गई। नतीजतन, मरीज अंधेरे में तड़पते रहे और स्टाफ ने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में इंजेक्शन लगाए और इलाज किया।

2 जनरेटर पर डीजल नहीं,आई खराबी

अस्पताल में बिजली गुल होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दो जनरेटर लगाए गए हैं। बताया जाता है कि जनरेटर में डीजल नहीं होने व तकनीकि खामी के चलते ये वक्त पर चालू नहीं किए जा सके। नतीजतन,इमरजेंसी सेवा के दौरान चिकित्सकों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी से काम चलाना पड़ा।

यह भी पढ़ें... दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल मंगूभाई पटेल और राजेंद्र शुक्ला, पाटन में अस्पताल की दी सौगात

बुलाया निजी मैकेनिक तब सुधरा जनरेटर

सूत्रों केअनुसार,ये हालात पहली बार नहीं बने। इससे पहले भी बिजली गुल होने पर इसी तरह जुगाड़ से काम किया जाता रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगाए गए जनरेटर भी अक्सर खराब रहते हैं।

शनिवार को भी जब जरूरत पड़ी तो ये चालू ही नहीं हो सके। तब बाजार से एक मैकेनिक को बुलाया गया। जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। तकरीबन सवा तीन घंटे बाद जनरेटर को चालू किया जा सका। तब कहीं अस्पताल में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

यह भी पढ़ें... Bhopal Love Jihad Case | आरोपी पर सब इंस्पेक्टर की रि*वॉल्वर छीनने का आरोप, अस्पताल में किया भर्ती

यह भी पढ़ें... एमपी के 60 अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच