MP के इन शहरों में मिल रही 35 रुपए किलो प्याज, जेब खर्च में आएगी कमी
Raj Singh | Oct 22, 2024, 11:02 IST
the sootr
प्याज की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल और इंदौर में इसकी कीमत 50 से 60 रुपए प्रति किलो है। इसे ध्यान में रखते हुए एनसीसीएफ ने बड़ा कदम उठाया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्याज आम लोगों की आंखों में आंसू ला रहा है। अक्टूबर में प्याज के रेट 50 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। अब इस महंगाई से राहत दिलाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ यानी NCCF 35 रुपए में एक किलो प्याज बेच रहा है। दरअसल, एनसीसीएफ ने काफी मात्रा में प्याज खरीदा है, जिसे सस्ते दामों पर ग्राहकों को बेचा जा रहा है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक अपर्णा सिंह ने बताया कि भोपाल और इंदौर में सस्ते प्याज की बिक्री शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अन्य शहरों में भी कम दामों पर प्याज बेचने की योजना बनाई जा रही है।
एनसीसीएफ ने सस्ते प्याज के लिए भोपाल के अरेरा हिल्स, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर समेत 5 जगहों पर स्टॉल लगाए हैं। अरेरा कॉलोनी स्थित ऑफिस के सामने 11 नंबर बस स्टाफ के पास भी स्टॉल लगाया गया है। यहां वैन के जरिए प्याज पहुंचाए जा रहे हैं। सुबह से शाम तक प्याज बेचा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तीन दिन में 200 क्विंटल से ज्यादा प्याज बिक चुका है।
टमाटर के दाम ने लगाया शतक, आलू, प्याज और हरा धना भी महंगा
राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर में भी प्याज के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके जरिए लोगों को सस्ते दामों पर प्याज बेचा जा रहा है। अगले कुछ दिनों में जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में भी इसकी शुरुआत हो सकती है।
राजधानी भोपाल की करोंद सब्जी मंडी में प्याज का थोक भाव 30 से 40 रुपए किलो है। जबकि इसका खुदरा भाव 50 रुपए किलो है। अच्छी क्वालिटी का प्याज का दाम और भी महंगा है। करोंद मंडी सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने बताया कि फिलहाल महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों से प्याज की आवक कम है। कई जगहों पर बारिश की वजह से नई फसल खराब हो गई है, जिसकी वजह से प्याज के दाम में तेजी आई है।
टमाटर, प्याज और आलू के बढ़ रहे दामों पर RBI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, खबर पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे
एनसीसीएफ के मुताबिक लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए भोपाल और इंदौर में 35 रुपए किलो की दर से प्याज बेचा जा रहा है। सरकार और एनसीसीएफ महंगाई को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जब तक बाजार में रेट कम नहीं हो जाते, तब तक सस्ता प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि पिछले साल प्याज 25 रुपए किलो बिका था।
3 दिन में बिका 200 क्विंटल प्याज
टमाटर के दाम ने लगाया शतक, आलू, प्याज और हरा धना भी महंगा
यहां भी सस्ते दाम में मिलेंगे प्याज
प्याज की कीमतों में वृद्धि के क्या हैं कारण?
टमाटर, प्याज और आलू के बढ़ रहे दामों पर RBI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, खबर पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे
इंदौर में 35 रुपए किलो की दर से प्याज बेचा जा रहा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari