7 घंटे ग्रामीणों ने नीमच पुलिस को बनाए रखा बंधक, फोर्स ने पहुंचकर छुड़ाया

Sandeep Kumar | Jan 23, 2025, 12:40 IST
Share
neemuch-police-team
neemuch-police-team

चौकड़ी गांव में तस्करी मामले की जांच के दौरान पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। विरोध करने पर पुलिस ने पथराव का जवाब लाठीचार्ज और आंसू गैस से दिया।

चौकड़ी गांव में तस्करी मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने करीब सात घंटे तक बंधक बना लिया। जब पुलिस ने अपनी गाड़ियों और कर्मियों को निकालने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। हालांकि, पुलिस ने जैसे-तैसे अपने कर्मियों और वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है। दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के नीमच जिले का बताया जा रहा है।

नीमच से जोधपुर जा रही 60 किलो अफीम चित्तौड़ में पकड़ी, लग्जरी बस में तस्करी, ड्राइवर-कंडक्टर सहित नीमच का एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की जांच में बाधा डालने की कोशिश

चौकड़ी गांव में पुलिस टीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी की जांच के लिए पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने एक युअवैध वसूलीवक से 30 किलो मादक पदार्थ जब्त किया था, जिसे बाद में 54 किलो बताया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई झूठी है और मादक पदार्थ तस्करी के नाम पर अवैध वसूली हो रही है।
फिल्मी स्टाइल में तस्करों से भिड़ी नारकोटिक्स टीम, चौंका देगा ये वीडियो

ग्रामीणों ने जेसीबी से पुलिस की गाड़ियों को रोका

पुलिस टीम जब आरोपी के साथ चौकड़ी गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने उनकी तीन गाड़ियों को घेर लिया और पुलिस वाहनों के सामने जेसीबी खड़ी कर दी। यह स्थिति तब और बिगड़ी जब पुलिस टीम ने अपनी गाड़ियों को निकालने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

नीमच में पुलिस पर फायरिंग और मादक पदार्थों के आरोप में फरार 20 हजार का इनामी तस्कर फतेहलाल गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों और विधायक का हस्तक्षेप

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। विधायक ने एक घंटे से अधिक समय तक ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन वे शांत नहीं हुए।

सागर : नौनागिर हत्याकांड पर सरकार और CBI को SC का नोटिस, मांगा जवाब

पुलिस की कार्रवाई और भविष्य की योजना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस हंगामे में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात केस दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल, पुलिस अवैध मादक पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया में लगी है और गांव में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच न्यूज
  • नीमच पुलिसकर्मी
  • Neemuch police action
  • नीमच पुलिस की कार्रवाई
  • नीमच में मादक पदार्थ की तस्करी
  • अवैध वसूली
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मादक पदार्थों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा