कौन बनेगा CS? फैसला आज, कुर्सी IAS राजेश राजौरा को मिलेगी या आएगा कोई और नाम?

Raj Singh | Published:
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हैं। वीरा राणा का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है और डॉ. राजेश राजौरा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। रविवार को वे दो बार सीएम मोहन यादव से मिले भी थे...

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary) को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा (Veera Rana), जो 1988 बैच की आईएएस अधिकारी (IAS Officer) हैं, उनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इस स्थिति में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा (Dr. Rajesh Rajoura) के नाम की चर्चा जोर पकड़ रही है।

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने अपने निवास पर पूरे दिन बैठकें कीं, जिसमें दो बार डॉ. राजौरा उनसे मिलने पहुंचे। इसे सामान्य फाइल वर्क बताया जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञ इसे नए मुख्य सचिव की नियुक्ति से जोड़कर देख रहे हैं।

ये भी खबर पढ़िए... मध्य प्रदेश : अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था और जनहितकारी योजनाओं को लेकर मुख्य सचिव वीरा राणा ने की समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव की घोषणा आज संभव

सोमवार को संभावित तौर पर नए मुख्य सचिव की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस नियुक्ति की प्रक्रिया दिल्ली (Delhi) तक पहुंच चुकी है। दिल्ली में 1989 बैच के अनुराग जैन (Anurag Jain) और 1990 बैच के एसीएस गृह (ACS Home) एसएन मिश्रा (SN Mishra) के नाम भी चर्चा में रहे हैं। हालांकि, अनुराग जैन हाल ही में दौड़ से बाहर हो गए हैं, लेकिन मिश्रा अभी भी इस पद के लिए जोर लगा रहे हैं।

आज रिटायर होंगी वीरा राणा

डॉ. मोहन यादव सोमवार को इस महत्वपूर्ण पद के लिए अंतिम निर्णय करेंगे। सूत्रों का मानना है कि यदि डॉ. राजौरा मुख्य सचिव बनते हैं, तो 1989 बैच के अफसरों को मंत्रालय से बाहर जाना होगा। वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा को मार्च 2024 में रिटायर होना था, लेकिन उन्हें मुख्य सचिव के रूप में छह महीने का एक्सटेंशन मिला था। अब वे 30 सितंबर को रिटायर होंगी और नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • आईएएस अनुराग जैन
  • वीरा राणा
  • अनुराग जैन मप्र के मुख्य सचिव
  • मध्य प्रदेश
  • IAS अफसर वीरा राणा
  • Senior IAS Anurag Jain
  • सीएस
  • मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव
  • अनुराग जैन
  • आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा
  • Anurag Jain
  • Madhya Pradesh Chief Secretary
  • मध्य प्रदेश नए मुख्य सचिव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर