पूर्व IAS नियाज खान के बयान पर बवाल, तुर्की जैसा पहनावा अपनाएं मुस्लिम
Pawan Modiya | Updated:
नियाज खान का बयान
मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने मॉब लिंचिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिमों से पहचान छिपाने के लिए पहनावा बदलने की सलाह दी। उनके लोकतंत्र और राजनीति पर किए पोस्ट भी चर्चा में हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- नियाज खान ने मॉब लिंचिंग पर सोशल मीडिया पोस्ट किया है।
- उन्होंने मुस्लिमों को पहनावा बदलने की सलाह दी है।
- उन्होंने तुर्की के मुस्लिमों जैसा पहनावा अपनाने की बात कही।
- नियाज ने लोकतंत्र और राजनीति पर भी टिप्पणी की है।
- उनके बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हुई है।
नियाज खान के बयान से विवाद
भारत में मुस्लिमों की जितनी भी मॉब lynching हुई है अधिकतर वह कुर्ता, पैजामा, दाढ़ी और टोपी में हुई है। इस पहनावे से उनकी पहचान आसानी से हो जाती है। मॉब lynching से बचने के लिए मुस्लिम अपना ड्रेस और हुलिया बदलें। वे तुर्की के मुस्लिमों जैसे कपड़े पहने इससे उनकी पहचान छिपी रहेगी।
— NIYAZ KHAN (@saifasa) July 10, 2026
सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
संविधान हर नागरिक को अपनी संस्कृति और पहचान बनाए रखने का अधिकार देता है। किसी भी व्यक्ति के साथ धर्म या पहचान के आधार पर हिंसा कानून के खिलाफ है।
लोकतंत्र पर भी उठाए सवाल
काले आजाद हुए देश गोरों से लोकतंत्र तो ले आए पर लोकतंत्र के बेसिक सिद्धांत छोड़ आए। इसीलिए अधिकतर काले या अश्वेत देशों में लोकतंत्र मज़ाक बनकर रह गया जहां जम कर लूट खसोट होती है। लोकतंत्र के नाम पर नेता और अफ़सर जमकर पैसा लूटते हैं। जनता फ्री की सुविधाओं में मस्त है।
— NIYAZ KHAN (@saifasa) July 10, 2026
नियाज खान ने लिखा कि कई जगह लोग मुफ्त सुविधाओं में व्यस्त रहते हैं। उनके अनुसार इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो सकती है।
राजनीति और अपराध पर टिप्पणी
भारत में चुनाव सुधार और राजनीति में अपराधीकरण का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है। इस विषय पर कई बार विशेषज्ञ और राजनीतिक दल अपनी राय रख चुके हैं।
पर्यावरण पर भी लिखा पोस्ट
या भौतिकवाद से हम प्रेम करें या भौतिकवाद का हम आने वाली पीढ़ी के लिए त्याग करें। भौतिकवाद ने पर्यावरण का विनाश कर दिया है।
— NIYAZ KHAN (@saifasa) July 9, 2026
बयान पर कानूनी नजरिया
जरूरी FAQ
नियाज खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत में मॉब लिंचिंग की घटनाओं से बचने के लिए मुस्लिमों को पहनावे में बदलाव पर विचार करना चाहिए। उन्होंने तुर्की के मुस्लिमों जैसा पहनावा अपनाने की बात लिखी।
नियाज खान कौन हैं?
नियाज खान मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। वे लेखक भी हैं और कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया के माध्यम से रखते हैं।
मॉब लिंचिंग क्या होती है?
मॉब लिंचिंग का मतलब भीड़ द्वारा किसी व्यक्ति पर हमला करना या हिंसा करना है। भारत में ऐसी घटनाओं को कानून व्यवस्था और मानव अधिकारों से जुड़े गंभीर मामलों के रूप में देखा जाता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
रिटायर्ड IAS नियाज खान की एक और पोस्ट- अंग्रेजी राष्ट्रभाषा होती तो वैज्ञानिक सोच और प्रेम होता
नियाज खान का बड़ा बयान: भारत में 20 करोड़ मुस्लिम पर मंत्री एक भी नहीं
ब्राह्मणों को आबादी के अनुसार मिले आरक्षण : रिटायर्ड IAS नियाज खान
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
By Ramanand Tiwari
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad