मसाज न मिलने पर भड़के ग्राहक ने स्पा सेंटर की महिला पर बरसाए जूते

Sandeep Kumar | Feb 25, 2025, 16:41 IST
Share
attacks-spa-staff
attacks-spa-staff

स्पा सेंटर पर देर रात मसाज न मिलने से एक ग्राहक इस कदर भड़क गया कि, उसने महिला स्टाफ के साथ पहले गाली-गलौज की। इसके बाद चप्पलों से मारपीट भी की। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

स्पा सेंटर पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया। देर रात बदमाश ने महिला स्टाफ पर जूते से हमला किया। जब स्पा मालिक और अन्य कर्मचारी बचाने आए, तो उन्हें भी पीटा। घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस ने आरोपी बल्लू घुरैया के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दरअसल ये पूरा मामला ग्वालियर के स्पा सेंटर बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, रशियन गर्ल्स समेत 10 गिरफ्तार, संचालक फरार

Spa center में महिला स्टाफ से मारपीट

ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित मोना फैमिलीज एंड स्पा सेंटर में एक बदमाश ने हंगामा किया। आरोपी बलराम उर्फ बल्लू घुरैया सेंटर में जबरदस्ती मसाज कराने पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़िए...स्पा सेंटर में युवतियों के साथ मारपीट, पुलिसकर्मी बनाते रहे वीडियो

मसाज से इनकार करने पर हमला

रविवार रात के करीब 8 बजे महिला कर्मचारी स्पा सेंटर बंद कर रही थी। तभी आरोपी आया और मसाज की मांग की। महिला ने उसे बताया कि स्पा बंद हो चुका है, वह अगले दिन आए। यह सुनकर आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। महिला ने विरोध किया, तो उसने पैर से जूता निकालकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के बीच जब स्पा सेंटर की मालिकिन बचाने आईं, तो बदमाश ने उन पर भी हमला किया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य कर्मचारी राजू को भी उसने पीटा। आरोपी करीब 15 मिनट तक हंगामा करता रहा।
ये खबर भी पढ़िए...स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 68 युवक-युवतियां पकड़ाए

घटना CCTV में कैद

इस दौरान spa center में एक फैमिली भी मौजूद थी। वहां दो महिलाएं और बच्चे थे। आरोपी की हरकतों से वे सभी घबरा गए और वहां से भागने लगे। बच्चे रोते हुए इधर-उधर दौड़ने लगे। पीड़ित महिला भी बाहर भागी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया।

ये खबर भी पढ़िए...दमोह के थाई स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, नाबालिग बच्चों को किया जाता था ब्लैकमेल

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी बल्लू उर्फ बलराम घुरैया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • स्पा सेंटर्स
  • spa center
  • स्पा सेंटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच