27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भोपाल में जुटेगी ओबीसी महासभा
Sandeep Kumar | May 13, 2025, 17:34 IST
obc-mahasabha protest-bhopal
ओबीसी महासभा 18 मई 2025 को भोपाल के नीलम पार्क में शांतिपूर्ण धरना करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि धरना ओबीसी समाज के लिए 27% आरक्षण की बहाली और होल्ड रिजल्ट पर नियुक्ति की मांग को लेकर है।
MP News: ओबीसी महासभा ने 18 मई 2025 को भोपाल के नीलम पार्क में एक शांतिपूर्ण धरना आयोजित की तैयारी कर रहा है। धरना के पहले ओबीसी महासभा ने पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर अनुमति मांगा है। महासभा ने यह विश्वास दिलाया है कि प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। यह धरना ओबीसी समाज के लिए 27% आरक्षण की पूर्ण बहाली को लेकर है। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में होल्ड रिजल्ट के परिणामों पर नियुक्ति की मांग को लेकर किया जाएगा।
![c47ccdbf-545]()
महासभा का मुख्य उद्देश्य राज्य में ओबीसी समाज के लिए 27% आरक्षण की बहाली है। महासभा का कहना है कि ओबीसी समाज के अधिकारों की रक्षा करना संविधान की जिम्मेदारी है। इसे सुनिश्चित करने के लिए यह धरना आयोजित किया जा रहा है। इस धरने में ओबीसी समाज के विद्यार्थियों, आमजन, और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। इस धरने में लगभग 100 से 150 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: खराब परिणाम वाले स्कूल प्राचार्यों पर गिरेगी गाज
सरकारी भर्ती परीक्षाओं के 13% रिजल्ट होल्ड किए गए हैं, जिनमें अधिकांश पद ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के हैं। महासभा ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है और सरकार से अनुरोध किया है कि इन होल्ड रिजल्ट्स पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। योग्य उम्मीदवारों को अविलंब नियुक्ति दी जाए, ताकि युवाओं का भविष्य प्रभावित न हो। महासभा का कहना है कि यह समस्या ओबीसी समाज के लिए गंभीर है।
ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर में तैयार हुआ हॉटलाइन सिस्टम, आपातकालीन स्थिति में तुरंत होगा एक्शन
ओबीसी महासभा ने शासकीय महाधिवक्ता द्वारा ओबीसी आरक्षण के विरोध में किए गए कामों की निंदा की है। उनकी मांग है कि उन्हें उनके पद से हटा दिया जाए। महासभा का मानना है कि शासन में किसी भी प्रकार का आरक्षण विरोधी रुख संविधान विरोधी है और इस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए... कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान पर बवाल, अब मंत्री विजय शाह ने दी सफाई
ये खबर भी पढ़िए... भारत-पाकिस्तान तनाव में आलिया भट्ट का इमोशनल पोस्ट, हम एक साथ खड़े हैं...
महासभा ने कहा ये धरना पूरी तरह से शांतिपूर्ण और विधिसम्मत तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन में किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। समाज की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए हर गतिविधि जिम्मेदारी से की जाएगी।
मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज
c47ccdbf-545
ओबीसी समाज की आरक्षण बहाली की मांग
ये खबर भी पढ़िए... एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: खराब परिणाम वाले स्कूल प्राचार्यों पर गिरेगी गाज
होल्ड रिजल्ट पर नियुक्ति की मांग
ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर में तैयार हुआ हॉटलाइन सिस्टम, आपातकालीन स्थिति में तुरंत होगा एक्शन
ओबीसी महासभा ने की निंदा
ये खबर भी पढ़िए... कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान पर बवाल, अब मंत्री विजय शाह ने दी सफाई
ये खबर भी पढ़िए... भारत-पाकिस्तान तनाव में आलिया भट्ट का इमोशनल पोस्ट, हम एक साथ खड़े हैं...
धरने का शांतिपूर्ण आयोजन
मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava