कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान पर बवाल, अब मंत्री विजय शाह ने दी सफाई
Rohit Sahu | May 13, 2025, 15:44 IST
vijay shah sofia controversy
कर्नल सोफिया पर विवादास्पद बयान देने के बाद आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने सफाई दी है कि उनके भाषण को गलत संदर्भ में देखा गया। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर मंत्री और विधायक को बर्खास्त करने की मांग की है।
मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने इंदौर जिले के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा बयान दिया जिससे बवाल मच गया। उन्होंने कहा था जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया और विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दिखाई। यहां तक की सीएम ने भी इस बयान की निंदा की। इसके बाद अब मंत्रीजी ने अपने बयान पर सफाई दी है।
मंत्री
विवादित बयान के बाद मंत्री विजय शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय तलब किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मिले और अपने बयान पर खेद प्रकट किया। बताया जा रहा है कि उन्हें तल्ख लहजे में समझाइश देते हुए अनुशासन में रहने की सीख दी है।
मंत्री विजय शाह ने बयान पर सफाई तो दी, लेकिन माफी नहीं मांगी। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने कर्नल सोफिया को आतंकियों की बहन क्यों कहा और इस तरह के शब्दों का प्रयोग क्यों किया। सफाई में उन्होंने सिर्फ यह कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया है। हालांकि जनता और राजनीतिक दलों ने इसे आपत्तिजनक बताया है। विपक्ष इस मुद्दे को उठाकर उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें...कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान गिरफ्तार, 'एक गोली से 6-6 यादव मरेंगे' बयान से मचा था बवाल
कांग्रेस ने इस बयान को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि जिस भाजपा और आरएसएस ने 50 साल तक अपने मुख्यालय में तिरंगा नहीं फहराया, वो अब तिरंगा यात्रा निकालने की बात कर रही है। वहीं उनके मंत्री ऐसा बयान दे रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की कि मंत्री विजय शाह और मंच पर मौजूद विधायक उषा ठाकुर को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
यह भी पढ़ें...सीएम मोहन ने कर्नल सोफिया की तारीफ, पाक को सुनाई खरी-खोटी, बोले-अभी हमारे अधिकारी मर्यादा में
कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह बयान उस महिला अधिकारी के खिलाफ है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्त्वपूर्ण सैन्य मिशन में हिस्सा लिया और देश का नाम रोशन किया। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा में ऐसे बयान देने वालों को संरक्षण क्यों मिल रहा है? वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ऐसे मंत्री का इस्तीफा ले।
यह भी पढ़ें...पहले साधना सिंह पर डबल मीनिंग बात से नपे थे मंत्री विजय शाह, अब कर्नल सोफिया पर बिगड़े बोल
कर्नल सोफिया कुरैशी के नाम पर दिया गया बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में को लेकर देश के सामने जानकारी दी थी। तब से सोफिया की बहादुरी चर्चा हर भारतीय कर रहा है। एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उन्हीं महिला अधिकारियों को लेकर बीजेपी शासित सरकार के मंत्री इस तरह की भाषा का प्रयोग विवाद को जन्म दे रहे हैं। अब देखना होगा की आगे मंत्रीजी को लेकर क्या एक्शन होता है।
यह भी पढ़ें...सोफिया कुरैशी पर बयान देकर फंसे मंत्री विजय शाह, सरकार ने तरेरी आंख तो देते फिर रहे सफाई
विजय शाह का विवादास्पद बयान | Vijay Shah | colonel sofiya qureshi | sofia qureshi | मोहन यादव
मंत्री विजय शाह भाजपा कार्यालय तलब
मंत्री बोले-गलत संदर्भ में पेश किया बयान
विवाद बढ़ने के बाद मंगलवार को मंत्री विजय शाह ने अपनी सफाई पेश की। उन्होंने एएनआई से कहा हमारे प्रधानमंत्री जी ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। मेरे भाषण को गलत संदर्भ में न देखें। कुछ लोग इसे गलत दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेना के साथ मिलकर हमारी बहनों ने पूरी ताकत से काम किया है। यानी उनका इशारा था कि उनके शब्दों को महिला अधिकारियों की वीरता और योगदान से जोड़कर देखा जाए, न कि राजनीतिक रंग देकर।
कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान पर बवाल, अब मंत्री विजय शाह ने दी सफाई
लिंक पर क्लिक कर जानें पूरा मामलाhttps://t.co/HeLl42XM82#VijayShah #SophiaQureshi #PMModi #NarendraModi #bjp #OperationSindoor #IndiaPakistanWar #India #Pakistan #pahalgamattack #PahalgamTerrorAttack… https://t.co/QbBT6OCXZv pic.twitter.com/9Bu96uI3Xw
— TheSootr (@TheSootr) May 13, 2025
सफाई दी पर माफी नहीं मांगी
यह भी पढ़ें...कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान गिरफ्तार, 'एक गोली से 6-6 यादव मरेंगे' बयान से मचा था बवाल
कांग्रेस ने बोला हमला- मंत्री और विधायक को हटाएं
यह भी पढ़ें...सीएम मोहन ने कर्नल सोफिया की तारीफ, पाक को सुनाई खरी-खोटी, बोले-अभी हमारे अधिकारी मर्यादा में
कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह बयान उस महिला अधिकारी के खिलाफ है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्त्वपूर्ण सैन्य मिशन में हिस्सा लिया और देश का नाम रोशन किया। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा में ऐसे बयान देने वालों को संरक्षण क्यों मिल रहा है? वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ऐसे मंत्री का इस्तीफा ले।
भाजपा तुरंत यह बताए कि क्या विजय शाह की घटिया सोच से उसकी सहमति है?@DrMohanYadav51 : जवाब दें!@narendramodi : मंत्री का इस्तीफा लें! pic.twitter.com/zCtVcHZKf4
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 13, 2025
महिला अधिकारी के सम्मान पर सियासी बवाल
यह भी पढ़ें...सोफिया कुरैशी पर बयान देकर फंसे मंत्री विजय शाह, सरकार ने तरेरी आंख तो देते फिर रहे सफाई
विजय शाह का विवादास्पद बयान | Vijay Shah | colonel sofiya qureshi | sofia qureshi | मोहन यादव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari