मोबाइल का विवेकपूर्ण उपयोग करें, परिवार संग बैठकर लें आनंद: मोहन भागवत

Raj Singh | Published:
Share
mobile
mobile

ओंकारेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक आयोजित की जा रही है। संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार देर रात इंदौर से ओंकारेश्वर पहुंचे और इस बैठक में हिस्सा लिया।

ओंकारेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक आयोजित की जा रही है। संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार देर रात इंदौर से ओंकारेश्वर पहुंचे और इस बैठक में हिस्सा लिया। यह आयोजन 3 जनवरी से 5 जनवरी तक हो रहा है, जिसे राजराजेश्वरी सेवाभारती न्यास, खेड़ीघाट द्वारा आयोजित किया गया है।

समर्थ कुटुम्ब व्यवस्था पर चर्चा

उद्घाटन सत्र में डॉ. मोहनराव भागवत ने समर्थ कुटुम्ब व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। संघ प्रमुख ने परिवारों में सामंजस्य और स्वस्थ संवाद को बढ़ावा देने की बात की। विभिन्न प्रांतों से आए कुटुम्ब प्रबोधन संयोजकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में इस गतिविधि से हुए सकारात्मक परिवर्तन पर चर्चा की।

मोबाइल उपयोग पर विचार

बैठक में मोबाइल के विवेकपूर्ण उपयोग पर भी चर्चा हुई। मोहन भागवत ने सुझाव दिया कि घर के सदस्य मोबाइल को अलग-अलग रखें और परिवार के बीच सामूहिक चर्चा का आनंद लें। कुटुम्ब मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाएंगे।
RSS चीफ बोले-हिंदू समाज के कार्य में हमारी जगह है क्या, यह पूछना चाहिए

कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि का विस्तार

यह बैठक ओंकारेश्वर के श्री मार्कण्डेय आश्रम परिसर में भारत माता पूजन और कुटुम्ब प्रबोधन उद्बोधन के साथ जारी रहेगी। 12 से 26 जनवरी तक, कुटुम्ब मित्र पूरे भारत में अपने-अपने घरों में भारत माता की पूजा करेंगे।

ओंकारेश्वर में सुरक्षा कड़ी की गई

वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत के ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मंदिर परिसर, ओंकारेश्वर बांध क्षेत्र और आसपास के इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

मोहन भागवत
मोहन भागवत


RSS मुखपत्र पांचजन्य ने कहा- मंदिरों का प्रचार राजनीति का हथियार न बने

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का दौरा

केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्य मंत्री राकेश शुक्ला ओंकारेश्वर पहुंचे हैं। वे हेलीपैड से ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर गए और दर्शन के बाद फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। यह प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फ्लोटिंग पावर प्लांट है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • RSS
  • MP
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • मध्य प्रदेश
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत
  • Omkareshwar
  • ओंकारेश्वर
  • मोबाइल
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
खेत के तालाब में था मगरमच्छ, वन विभाग ने नहीं की कार्रवाई तो महिला किसान ने खुद पकड़कर सौंप दिया!

By Neel Tiwari

खेत के तालाब में था मगरमच्छ, वन विभाग ने नहीं की कार्रवाई तो महिला किसान ने खुद पकड़कर सौंप दिया!
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड