अब श्रद्धालु घर बैठे कर सकेंगे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, मिलेंगी ऑनलाइन पूजन की सुविधा

Vikram Jain | Apr 16, 2025, 23:03 IST
Share
omkareshwar temple new protocol online booking
omkareshwar temple new protocol online booking

श्रद्धालु अब ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में ऑनलाइन अभिषेक और दर्शन का लाभ घर बैठे ले सकेंगे। इसके साथ ही, विशेष दर्शन के लिए पास जारी किए जाएंगे और वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा बढ़ाई जाएगी। जानें डिटेल

मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन-पूजन के लिए नए प्रोटोकॉल को लागू करने की तैयारी है। जिसके तहत श्रद्धालु अब घर बैठे ऑनलाइन दर्शन और अभिषेक का लाभ उठा सकते हैं। इस नई सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट को अपडेट किया जाएगा, साथ ही अन्य सेवाएं और सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। साथ ही, मंदिर प्रशासन ने विशेष दर्शन के लिए पास और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है। इस कदम से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा और दर्शन प्रक्रिया पारदर्शी होगी।

ऑनलाइन दर्शन और अभिषेक की सुविधा

दरअसल, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन को लेकर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन की सुविधा शुरू करने की तैयारी की है। जिससे श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। अब ओंकारेश्वर मंदिर की वेबसाइट पर ऑनलाइन अभिषेक और दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे श्रद्धालु घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। अब श्रद्धालु निर्धारित शुल्क जमा कर घर पर ही स्क्रीन पर ज्योतिर्लिंग अभिषेक भी देख सकेंगे। इसके अलावा, विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अलग से पास या रिस्ट बेल्ट कलर अनुसार दिए जाएंगे। इस व्यवस्था से वीआईपी दर्शन की आड़ में होने वाली अवैध वसूली और विवादों पर नियंत्रण पाया जाएगा।

ओंकारेश्वर मंदिर की वेबसाइट में होगा ये बदलाव

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट का विस्तार किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को और अधिक सेवाएं मिल सकें। इसके तहत वेबसाइट पर विशेष दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा और भी विस्तार से उपलब्ध होगी। साथ ही विशेष दर्शन करवाने के लिए श्रद्धालुओं को वालेंटियर का नाम और नंबर की जानकारी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी के किसानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन भी होगी गेहूं की खरीदी

कलेक्टर ने किया तीर्थनगरी का दौरा

बता दें कि ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना और दर्शनार्थियों की सुविधाओं के लिए खंडवा जिला प्रशासन द्वारा विचार- विमर्श किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने तीर्थ क्षेत्र और मंदिर परिसर का दौरा किया। इस दौरान जमीन की उपलब्धता, भीड़ प्रबंधन, सुविधा और सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें...

स्वच्छता सर्वे में बड़ा बदलाव, कचरा मैनेजमेंट के लिए भोपाल में लागू होगा 6आर फार्मूला

घाटों पर बनाए जाएंगे पुलिस सहायता केंद्र

ओंकारेश्वर में हर घाट पर पुलिस सहायता केंद्र बनाने का भी निर्णय लिया है, ताकि नर्मदा स्नान के दौरान किसी भी प्रकार के हादसे से बचा जा सके। साथ ही हादसे रोकने के लिए आवश्यक चेतावनी के बोर्ड की संख्या बढ़ाने का भी फैसला हुआ है। ओंकारेश्वर में रैंप का फायदा श्रद्धालुओं को नहीं मिल पा रहा है। लेकिन रैंप को सुविधाजनक बनाया जाएगा। अब रैंप को मंदिर की प्रत्येक मंजिल से जोड़ा जाएगा, ताकि दर्शन में कोई समस्या न हो।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, बोले-किसानों के बैंकों का ब्याज भरेगी एमपी सरकार

मंदिर की वेबसाइट का होगा विस्तार

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन सेवाएं मिल सकें, इसके लिए मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट का विस्तार किया जाएगा। इस बार ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के लिए भी कार्ययोजना बनाई जा रही है, और इसे समय-सीमा में पूरा करने के लिए योजना बनाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

चौरागढ़ महादेव मंदिर की घंटों की चढ़ाई अब मिनटों में, पचमढ़ी में 400 करोड़ से बनेगा रोप-वे

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ ओंकारेश्वर में अब ऑनलाइन दर्शन और अभिषेक की सुविधा शुरू की जाएगी।

✅ विशेष दर्शन के लिए अलग से पास और रिस्ट बेल्ट कलर अनुसार दिए जाएंगे।

✅ घाटों पर पुलिस सहायता केंद्र बनाए जाएंगे और नर्मदा स्नान की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

✅ ओंकारेश्वर में नर्मदा प्रदूषण को रोकने के लिए सोलर और बैटरी इंजन का ट्रायल जारी।

✅ ओंकारेश्वर मंदिर की वेबसाइट का विस्तार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को और सुविधाएं मिल सकेंगी।

खंडवा न्यूज | Omkareshwar | एमपी न्यूज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • खंडवा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Omkareshwar
  • ओंकारेश्वर
  • खंडवा कलेक्टर
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर
  • ऑनलाइन दर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा