पचमढ़ी में आज सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक, रेवेन्यू कोर्ट को लेकर आ सकता नया प्रस्ताव
Rohit Sahu | Jun 03, 2025, 07:42 IST
mp cabinet mohan yadav
पचमढ़ी में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। यह बैठक राजा भभूत सिंह को समर्पित है। बैठक में पचमढ़ी को पर्यटन क्षेत्र में और मजबूत करने के लिए कुछ फैसले हो सकते हैं।
मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट बैठक कर रहे हैं। पचमढ़ी के ऐतिहासिक राजभवन में पहली बार डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह को समर्पित होगी। बैठक में पचमढ़ी के पर्यटन को बढ़ाने और क्षेत्र के विकास के लिए कुछ प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
बैठक राजा भभूत सिंह की स्मृति को लेकर विशेष रूप से ऐतिहासिक मानी जा रही है। बैठक से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि भभूत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में तात्या टोपे का साथ दिया था। उन्होंने सतपुड़ा की वादियों में अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की मशाल जलाई थी। तात्या टोपे के आह्वान पर अक्टूबर 1858 में उन्होंने नर्मदा नदी पार की थी, और ऋषि शांडिल्य की तपोभूमि सांडिया के पास आजादी की जंग के लिए योजना बनाई गई थी।
बैठक में भभूत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पेश किया गया है। साथ ही नर्मदांचल क्षेत्र के किसी संस्थान का नाम भी उनके नाम पर रखने की तैयारी है। भभूत सिंह का जनजातीय समाज पर गहरा प्रभाव रहा उनके कहने पर ही जनजातीय समुदाय आजादी के आंदोलन से जुड़ा।
यह भी पढ़ें...जातिगत जनगणना पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने राहुल गांधी को श्रेय दिया, बीजेपी ने मोदी को
पचमढ़ी एमपी का एकमात्र हिल्सटेशन है। सतपुड़ा की धूपगढ़ चोटी से सूर्योदय और सूर्यास्त देखने पर्यटक हजारों की संख्या में रोज आते हैं। 1350 मीटर ऊंची धूपगढ़ केवल प्रकृति नहीं, बल्कि गोंड साम्राज्य की रणनीति भी दर्शाता है। पचमढ़ी भोलेनाथ की नगरी के रूप में भी धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है।
यह भी पढ़ें...तीन दिन की ट्रेनिंग करने भाजपा के बड़े नेता आएंगे पचमढ़ी
पचमढ़ी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी बैठकें हुई थीं। भाजपा के चिंतन शिविर और संगठनात्मक योजनाएं भी यहां बन चुकी हैं। इस बार भी बीजेपी का पचमढ़ी में तीन दिवसीय विधायक-सांसद प्रशिक्षण शिविर होने वाला है। इसकी शुरूआत सीएम करेंगे और प्रशिक्षण सत्र का समापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर सकते हैं। वहीं अमित शाह भी शिविर में शामिल होने पहुंचेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
mp cabinet | Mohan Yadav | पचमढ़ी चिंतन बैठक | Pachmadi
जागीरदार भभूत सिंह की याद में बैठक
राजस्व मामलों के लिए नए प्रस्ताव संभव
राजस्व मामलों के तेजी से निपटारे के लिए मध्यप्रदेश सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार के दायित्व बांटे जाएंगे, ताकि राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरण समय पर सुलझ सकें। इसका फैसला आज मंगलवार को पचमढ़ी में होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा।
पार्कों और संस्थानों को मिलेगा भभूत सिंह का नाम
33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री पचमढ़ी में पर्यटन और अन्य विभागों से जुड़े 33.88 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें क्षेत्रीय विकास और पर्यटन सुविधा विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पचमढ़ी को के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
पचमढ़ी में क्या है खास
यह भी पढ़ें...तीन दिन की ट्रेनिंग करने भाजपा के बड़े नेता आएंगे पचमढ़ी
पहले भी हो चुकी है बीजेपी की बैठकें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp cabinet | Mohan Yadav | पचमढ़ी चिंतन बैठक | Pachmadi
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA