पहलगाम आतंकी हमला: इंदौर के 18 समेत MP के 229 पाकिस्तानियों को कल तक छोड़ना होगा भारत
Vishwanath Singh | Apr 26, 2025, 18:29 IST
The Sootr
केंद्र ने पाकिस्तानी नागरिकों के सार्क श्रेणी के वीजा को तुरंत रद्द कर दिया है और उन्हें 26 अप्रैल 2025 तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल, 2025 तक ही वैध रहेंगे
पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रैल 2025 को किए गए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। इसी कड़ी में इंदौर में भी शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानियों की तलाश शुरू हुई। केवल इंदौर में ही पुलिस ने सार्क और अन्य अल्पकालिक वीजा पर रह रहे लगभग 18 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है। अब इंदौर पुलिस ने वीजा निलंबन के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश में 229 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। इन सभी को कल तक हर हाल में भारत छोड़ना है। अगर इन्होंने सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए भारत छोड़कर पाकिस्तान नहीं लौटे तो इनके खिलाफ इंदौर पुलिस द्वारा पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
केंद्र ने पाकिस्तानी नागरिकों के सार्क श्रेणी के वीजा को तुरंत रद्द कर दिया है और उन्हें 26 अप्रैल 2025 तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल, 2025 तक ही वैध रहेंगे, जबकि कूटनीतिक, आधिकारिक और दीर्घकालिक वीजा धारकों को इस आदेश से छूट दी गई है। भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित वीजा समाप्ति तिथि से पहले देश छोड़ना अनिवार्य है। भारतीय नागरिकों को भी पाकिस्तान यात्रा से बचने और यदि वे पहले से वहां हैं तो लौट आने की सख्त सलाह दी गई है।
यह खबर भी पढ़ें... FIITJEE ने 14 हजार स्टूडेंट्स से 250 करोड़ रुपए ऐंठे, भोपाल-इंदौर, ग्वालियर में पेरेंट्स परेशान
अपर पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि, "भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, हम इंदौर में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर रहे हैं और उन्हें 27 अप्रैल तक देश छोड़ने के लिए कह रहे हैं। जो मेडिकल वीजा पर हैं, उन्हें 29 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा। दीर्घकालिक वीजा धारक इस निर्देश से मुक्त हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस का पासपोर्ट सेल पाकिस्तानी नागरिकों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहा है और सीधे संपर्क कर यह सुनिश्चित कर रहा है कि वे निर्देशों का पालन करें। सिंह ने चेतावनी दी है कि "जो लोग दिए गए समय के भीतर देश नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में जेल से छूटे कांंग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे बोले, अन्याय के खिलाफ जंग जारी रहेगी
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में उमंग सिंघार ने नरोत्तम मिश्रा पर ली चुटकी, बोले वे दतिया के किसी घर में एकल भोज करते हैं, एक डेढ़ घंटे के विश्राम के साथ
भारत सरकार का पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के जवाब में आया है। जहां हथियारों से लैस पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलीबारी की थी, जिसमें कई लोगों की मौत और कई घायल हुए थे। इस हमले की देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की गई है। इस घटना को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) के माध्यम से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाओं के तत्काल निलंबन की घोषणा की और बढ़ी हुई सुरक्षा उपायों के तहत मौजूदा वीजा को रद्द करने का आदेश दिया।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में जीतू ने कुलकर्णी भट्टे में कहा था मैं अभी जिंदा हूं, वहीं मस्जिद में हुआ सुंदरकांड
वीजा निलंबन पर केंद्र सरकार का आदेश
यह खबर भी पढ़ें... FIITJEE ने 14 हजार स्टूडेंट्स से 250 करोड़ रुपए ऐंठे, भोपाल-इंदौर, ग्वालियर में पेरेंट्स परेशान
इंदौर पुलिस ने पहचाने 18 पाकिस्तानी
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में जेल से छूटे कांंग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे बोले, अन्याय के खिलाफ जंग जारी रहेगी
खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर
इस बीच, सभी जिलों में खुफिया एजेंसियों और पुलिस अधिकारियों को विभिन्न वीजा श्रेणियों के तहत पाकिस्तानी नागरिकों की सूची अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कदम उठा रहे हैं कि प्रत्येक पहचाने गए व्यक्ति को सरकार के निर्णय के बारे में सूचित किया जाए और वे निर्धारित समय सीमा के भीतर भारत छोड़ दें।
पहलगाम आतंकवादी हमले के कारण वीजा रद्द
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में जीतू ने कुलकर्णी भट्टे में कहा था मैं अभी जिंदा हूं, वहीं मस्जिद में हुआ सुंदरकांड
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari