पहलगाम आतंकी हमला : CM डॉ. मोहन यादव ने कहा, आतंकवादी डरपोक, भारतीय फौज के सामने आते तो चिथड़े उड़ जाते

Vishwanath Singh | Apr 23, 2025, 22:08 IST
Share
The Sootr
The Sootr

एयरपोर्ट पर सुशील की पार्थिव देह लेने पहुंचे परिजनों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी इस दुख की घड़ी में सभी लोग साथ हैं। अभी तक हमने केवल टीवी में देखा था कि ऐसे आंतकी हमले भी होते हैं।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए इंदौर के सुशील नथानियल की पार्थिव देह को बुधवार रात को इंदौर लाया गया। यहां पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आतंकवादी डरपोंक थे जिन्होंने निहत्थे बेकसूर पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं। अगर वे हमारी भारतीय फौज के सामने आते तो हमारी फौज उनके चिथड़े उड़ा देती। कायर आतंकियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीएम ने पैर में आतंकियों की गोली लगने से घायल बेटी आकांक्षा से भी पूरे घटनाक्रम की जारी ली और उसे ढ़ाढस बंधाया। वहीं, बेटे और सुशील की पत्नी से भी बातचीत कर शोक संवेदना व्यक्त की।

परिजन हुए भावुक बोले, अभी तक टीवी में ही देखा था आतंकी हमला

एयरपोर्ट पर सुशील की पार्थिव देह लेने पहुंचे परिजनों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी इस दुख की घड़ी में सभी लोग साथ हैं। अभी तक हमने केवल टीवी में देखा था कि ऐसे आंतकी हमले भी होते हैं। आज पहली बार हमारे परिवार के साथ ऐसा आतंकवादी हमला हुआ है। हमारे लिए यह सहन करना बहुत मुश्किल था। जब से हमें यह खबर मिली है, तबसे हम ना जाने कहां–कहां संपर्क कर रहे हैं। सुशील की भतीजी ने बताया कि वे काफी अच्छे व्यक्ति थे और परिवार में काफी मिलनसार थे। वे बहुत ज्यादा धार्मिक थे और सभी से काफी प्यार करते थे। इतना कहते हुए वे काफी भावुक हो गईं और फिर कुछ नहीं बोल पाईं।

the sootr
the sootr


यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में बीजेपी के पूर्व पार्षद महेश नीमा से जमीन को लेकर 25 करोड़ की धोखाधड़ी, कलेक्टर के आदेश पर हुई FIR

मुख्यमंत्री ने दी श्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृत इंदौर के स्व. सुशील नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयरपोर्ट में शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलते ही उनके परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को दिलासा दिलाया और कहा कि दुख और शोक की इस घड़ी में न केवल प्रदेश अपितु पूरा देश उनके साथ है। दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, दीपक जैन टीनू, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, जीतू जिराती और कांग्रेस के सुरजीत सिंह, पिंटू जोशी आदि सहित बड़ी संख्या में इंदौर के जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम में आतंकी हमलाः पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा, पाक के खिलाफ लिए 5 बड़े फैसले



मुख्यमंत्री बोले कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी होगी

यह खबर भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में 1 मई से होंगे ट्रांसफर, अगली कैबिनेट बैठक में होगा ट्रांसफर पॉलिसी पर विचार

बेटा बोला, पापा ने हमें वहां से हटा दिया था

सुशील के भाई ने बताया कि पूरा परिवार बाहर रहता है। कुछ दिन साथ रह सकें, इसलिए वे साथ घूमने गए थे। कल हमले के बाद बेटे ऑस्टिन का फोन आया तो कहा, "आतंकियों ने पापा से बोला- कौन से धर्म के हो?" तब हम सब चुपचाप खड़े रहे। फिर आतंकी ने कहा, "कलमा पढ़ सकते हो?" ये सुनकर पापा ने हम सबको वहां से जाने के लिए कहा।फिर आतंकी ने पापा को घुटनों के बल पर बैठने को कहा। पापा वैसे नहीं बैठ सके जैसे कलमा पढ़ने के लिए बैठा जाता है। तब आतंकवादी ने पापा से पूछा, "कौन से धर्म के हो?" पापा ने जैसे ही ईसाई कहा, उसने पापा को गोली मार दी। एक गोली कुछ दूर खड़ी बहन आकांक्षा के पैर में भी लगी। फायरिंग के बाद आतंकी वहां से भाग गए। हम पापा के पास पहुंचे, तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे मिलिंद महाजन के नाम से बैंक में ठगी की कोशिश



Tags:
  • इंदौर
  • मोहन यादव
  • हमला
  • मुख्यमंत्री
  • एयरपोर्ट
  • पहलगाम में आतंकी हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज