पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचे नवीन चौधरी, वीडियो में कैद हुई गोलियों की दहशत
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 23, 2025, 14:52 IST
Naveen Patel
पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा के नवीन चौधरी बाल-बाल बचे। हमले के वक्त नवीन का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
MP News:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने देशभर को झकझोर दिया। इस हमले में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के नवीन चौधरी बाल-बाल बचे। नवीन उस समय घटना स्थल के बहुत नजदीक थे और कश्मीर की सुंदरता का वीडियो बना रहे थे। अचानक उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी और पलभर में भगदड़ मच गई।नवीन का कहना है-मैं कश्मीर की खूबसूरती रिकॉर्ड कर रहा था। अचानक गोलियां चलने लगीं। शुरू में समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन चीख-पुकार सुनकर मैं तुरंत वहां से भागा। नवीन भावुक होकर कहते हैं- मुझे नहीं लगा था कि मौत इतनी पास आ सकती है। कुछ मिनट और रुकता तो शायद यह मेरी आखिरी यात्रा होती। सच कहूं तो परमात्मा ने ही मुझे बचाया है। नवीन ने बताया कि उन्होंने पहलगाम की एक दुकान से भेल खरीदी और महज़ पांच मिनट की दूरी तय की थी कि गोलियों की आवाज आने लगी। जिस दुकान से भेल ली थी, वहां भी फायरिंग हुई थी। उनका कहना है कि अगर वह कुछ मिनट और रुकते, तो शायद जिंदा नहीं लौटते।नवीन छिंदवाड़ा जिले के बांका गांव के निवासी हैं और इस समय कृषि विभागकी योजना के अंतर्गत सेमिनार में भाग लेने कश्मीर पहुंचे थे। वे रविवार को छिंदवाड़ा लौटने वाले हैं। ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी अटैक: इंदौर के एलआईसी अफसर सुशील से बोले आतंकी कलमा पढ़ो और मार दी गोली पहलगाम में आतंकी हमला होने के बादनवीन द्वारा शूट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घटना से ठीक पहले सब कुछ सामान्य था और कश्मीर का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा था। अचानक से किस तरह गोलीबारी के साथ अफरातफरी मच गई। ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला होने के बाद PM मोदी सऊदी दौरा छोड़ भारत लौटे , लेंगे कड़ा फैसला...
बस 5 मिनट की दूरी पर थी मौत
वायरल हुआ वीडियो
पहलगाम हमला
- आतंकियों नेजम्मू-कश्मीर के पहलगाम मेंहथियारबंद लोगों ने पर्यटकों के एक समूह परहमला कर 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
- पहलगाम से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित बैसरन में हमला किया था।
- हमले के ठाठ में एके 47 हाथ लिए संदिग्ध आतंकवादी की तस्वीर सामने आई है।
- हमले में दो विदेशी पर्यटक भी मारे गए हैं।
- गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर दौरे पर हैं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava