पति-पत्नी के रिश्ते पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- सात वचन खो चुके मजबूती, समझदारी को दें महत्व

Sandeep Kumar | Published:
Share
pandit-shastri-seven-vows
pandit-shastri-seven-vows

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि आजकल पति-पत्नी के रिश्ते कमजोर हो गए हैं। समझदारी को प्राथमिकता देने की जरूरत है।

छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया। उन्होंने पति-पत्नी के रिश्तों में आई कमजोरी पर चिंता जताई। उनका कहना था कि आजकल लोग सुंदरता को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि समझदारी को नजरअंदाज किया जा रहा है।

सात वचन अब खो चुके हैं अपनी मजबूती

पंडित शास्त्री ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शादी के दौरान लिए गए सात वचन अब कमजोर हो चुके हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार, उन्होंने कहा कि वैवाहिक रिश्तों की स्थिरता में कमी आई है और लोग अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं। उनका मानना है कि यह बदलाव समाज के विकास से जुड़ा है, लेकिन इस पर गंभीर विचार करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़िए...पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, प्रेमानंद महाराज का विरोध केवल षड़यंत्र, जानें और क्या बोले

समझदारी पर जोर

पंडित शास्त्री ने सलाह दी कि शादी में सुंदरता के बजाय समझदारी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका कहना था, "सुंदर हो या न हो, समझदार साथी चुनने से जीवन का सफर लंबा और सुखमय होगा।" उन्होंने यह भी कहा, "लंबी रेस का घोड़ा बनाना है तो समझदार साथी चुनें, क्योंकि सुंदरता के साथ-साथ समझदारी भी जरूरी है।"

ये भी पढ़िए...बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिन्दू बेटियों से क्यों बोले- काली बनो या दुर्गा... लेकिन ये मत बनो

वैवाहिक रिश्तों में नई सोच का प्रोत्साहन

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के ये विचार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वे मानते हैं कि यदि जीवन साथी समझदार और स्थिर हो, तो रिश्ते में सामंजस्य और संतुलन बना रहता है। उनके विचार वैवाहिक संबध को लेकर एक नई सोच जगा रहे हैं।

ये भी पढ़िए...कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर लगे गंभीर आरोप, LU के प्रोफेसर बोले- धर्म की आड़ में करते हैं महिलाओं की तस्करी

सशक्त रिश्तों की दिशा

शास्त्री का कहना है कि वैवाहिक रिश्तों को सशक्त बनाने के लिए सुंदरता की बजाय पारस्परिक समझ और आदान-प्रदान पर ध्यान देना चाहिए। इससे रिश्तों में स्थायित्व और मजबूती आएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोई व्यक्ति समझदारी से जीवनसाथी चुनता है, तो उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल और स्थिर होगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • बागेश्वर धाम
  • छतरपुर
  • सोशल मीडिया
  • वैवाहिक संबध
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर