चारा काटने गई महिला पर 3 बाघ शावकों का हमला, खा गए सिर, पैर और हाथ

Raj Singh | Dec 10, 2024, 12:53 IST
Share
tiger
tiger

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में सोमवार को एक महिला को तीन बाघ शावकों ने शिकार बना लिया। मृतक महिला कुछ महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा काटने के लिए जंगल गई थी।

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में सोमवार को एक महिला को तीन बाघ शावकों ने शिकार बना लिया। मृतक महिला कुछ महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा काटने के लिए जंगल गई थी। वह जंगल के बफर जोन में स्थित एक क्षेत्र में चारा काट रही थी, जबकि जंगल का कोर क्षेत्र वहां से कुछ दूर था। इस दौरान, तीन बाघ शावकों ने महिला पर हमला कर दिया। वहीं हमला करने वाले बाघ शावकों की उम्र 22 महीने बताई जा रही है। महिला की मौत के बाद, शावक उसके शव को घसीटते रहे।

कैसे घटी घटना?

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह करीब 9 बजे हिनौता गांव की चार महिलाएं गांव से लगे पन्ना टाइगर रिजर्व में घास काटने गई थीं। उस समय बाघ शावक जंगल में घूम रहे थे। महिलाएं शावकों के मौजूदगी से अनजान थी, तभी शावकों ने अचानक हमला कर दिया और 58 वर्षीय फुलिया बाई को जंगल के अंदर घसीट ले गए। बाघ शावकों ने महिला के सिर और दोनों हाथों-पैर को खा गए। वहीं शोर मचाने पर बाकी महिलाएं गाइडों और टूरिस्टों से मदद मांगने लगीं। वे महिलाओं को हिनौता गेट तक पहुंचाने में सफल हुईं और वन अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
माधव राष्ट्रीय उद्यान के बाद रातापानी बना MP का 9वां टाइगर रिजर्व

बाघिन पी-243 के बच्चे हैं शावक

खबरों के मुताबिक, हमला करने वाले ये बाघ शावक बाघिन पी-243 के बच्चे हैं। इस घटना के बाद, पन्ना टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पार्क में पर्यटकों को बाघों की साइटिंग बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, बाघ शावकों की ट्रैकिंग भी शुरू कर दी गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

MP के बाघ का खौफ... छत्तीसगढ़ में कर रहा शिकार, कई गांवों की लाइट काटी

'पेट्रोलिंग टीम की संख्या बढ़ाई जाएगी'

इस घटना के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग टीम की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही, शिकार वाली इलाके को कुछ दिनों तक टूरिस्टों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने महिला के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पन्ना के एसपी साईं कृष्णा थोटा ने कहा कि आस-पास के गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोका जा सके।

FAQ

  1. पन्ना टाइगर रिजर्व में महिला पर बाघ शावकों के हमले की घटना कैसे घटी?
    सोमवार को, हिनौता गांव की एक महिला और अन्य महिलाएं पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में घास काटने गई थीं। इस दौरान, तीन बाघ शावकों ने महिला पर अचानक हमला कर दिया।
  2. हमलावर बाघ शावकों की उम्र कितनी थी और वे किस बाघिन के बच्चे हैं?
    हमला करने वाले बाघ शावकों की उम्र 22 महीने थी। ये शावक बाघिन पी-243 के बच्चे थे।
  3. पन्ना टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस घटना के बाद क्या कदम उठाए हैं?
    पन्ना टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस घटना के बाद पार्क में पर्यटकों के लिए बाघों की साइटिंग बंद कर दी है।
  4. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाने की योजना बनाई है?
    भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर ने पेट्रोलिंग टीम की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना न्यूज
  • पन्ना टाइगर रिजर्व
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पन्ना टाइगर रिजर्व न्यूज
  • बाघ का हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा