सोहबत खान के खुलासे के बाद एटीएस की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से पकड़कर जबलपुर लाया गया एक और अफगानी
Neel Tiwari | Updated:
passport-racket-new-link-uncovered-jabalpur
मध्यप्रदेश एटीएस ने फर्जी दस्तावेजों पर भारतीय पासपोर्ट बनाने के मामले में एक और अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कोलकाता में छिपा हुआ था।
मध्यप्रदेश एटीएस ने फर्जी दस्तावेजों पर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के मामले में एक अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 53 वर्षीय अकबर को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। वह कई वर्षों से भारत में रह रहा था। आरोपी को जबलपुर लाया गया है। उसे सोमवार (4 अगस्त) कोर्ट में पेश किया गया।
जबलपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई, 10 साल से फर्जी तरीके से रह रहे अफगानी नागरिक को किया गिरफ्तार
अकबर करीब दो दशक पहले अफगानिस्तान से भारत आया था और धीरे-धीरे अलग-अलग शहरों में छोटे-मोटे काम करते हुए कोलकाता में बस गया। वहीं वह कई वर्षों से गुमनाम जीवन जी रहा था। सोहबत से संपर्क में आने के बाद उसने अफगानिस्तान लौटने की योजना बनाई और पासपोर्ट बनवाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये में सौदा किया।
सोहबत ने पासपोर्ट रैकेट से अकबर की डील कराई और गिरोह के चंदन सिंह, महेश सुखदान और दिनेश गर्ग से मिलकर जबलपुर के फर्जी पते से उसका पासपोर्ट बनवाया। अकबर सिर्फ एक दिन के लिए जबलपुर आया, फोटो और सत्यापन की औपचारिकता पूरी की और फिर कोलकाता लौट गया। पासपोर्ट बनने के बाद गिरोह ने डाकिए को तीन हजार रुपये देकर रास्ते में ही पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया।
एटीएस की जांच में सामने आया है कि पासपोर्ट रैकेट का संचालन योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा था। इसमें स्थानीय लोगों की मदद से झूठे पते, पहचान पत्र और कागजात तैयार किए जाते थे। पैसे का लेन-देन ऑनलाइन किया गया। प्रक्रिया इतनी सतर्कता से अंजाम दी गई कि पासपोर्ट सेवा केंद्र के कर्मचारी भी धोखा खा गए।
इस पूरे मामले पर एटीएस की नजर तब पड़ी जब अफगानी युवक सोहबत खान ने एके-47 के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। एटीएस की नजर इस पर पड़ते ही जांच शुरू होते ही फर्जी दस्तावेजों और पासपोर्ट बनाने के इस गिरोह का खुलासा हुआ। हालांकि अभी तक सोहबत के पास से कोई हथियार जब्त होने की जानकारी नहीं मिली है।
एटीएस अब उस तीसरे अफगानी नागरिक की तलाश में जुटी है। इसके लिए भी जबलपुर के फर्जी पते से पासपोर्ट तैयार किया गया था। लगातार सामने आ रहे खुलासों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है कि कहीं यह नेटवर्क देशव्यापी तो नहीं? क्योंकि जबलपुर में बीते दिनों एक नेपाली युवक भी फर्जी पासपोर्ट बनाने में कामयाब हुआ था। इसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
एटीएस की कार्रवाई | अफगानी नागरिक गिरफ्तारी | मध्य प्रदेश न्यूज | जलबपुर न्यूज | Mp latest news
सोहबत की निशानदेही पर पकड़ा गया अकबर
गौरतलब है कि तीन दिन पहले एटीएस ने जबलपुर के ओमती क्षेत्र से अफगानी युवक सोहबत खान को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि सोहबत न सिर्फ खुद फर्जी पासपोर्ट बनवा चुका था, बल्कि उसने अकबर समेत एक और अफगानी नागरिक के लिए भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी।
कोलकाता में छिपकर रह रहा था अकबर
पासपोर्ट रैकेट मामले को एक नजर में समझें...
|
जबलपुर के फर्जी पते से बना पासपोर्ट
पूरे रैकेट पर एटीएस की नजर
एके-47 वाली फोटो ने खोली पोल
कौन-कौन गिरफ्त में
- सोहबत खान (अफगानी युवक) – फर्जी पासपोर्ट बनवाया, सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें डाली
- दिनेश गर्ग (वनरक्षक) – पासपोर्ट दस्तावेजों की प्रक्रिया में सहयोग
- महेश सुखदान (कटंगा निवासी) – फर्जी पता और कागज तैयार करने में भूमिका
- चंदन सिंह (शंकर शाह नगर निवासी) – पहचान पत्र और पते की फर्जी प्रक्रिया में शामिल
- अकबर (कोलकाता से गिरफ्तार अफगानी नागरिक) – रैकेट के जरिए पासपोर्ट बनवाया
एक और अफगानी की तलाश जारी
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
एटीएस की कार्रवाई | अफगानी नागरिक गिरफ्तारी | मध्य प्रदेश न्यूज | जलबपुर न्यूज | Mp latest news
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore