पतंजलि के 10 रुपए के दूध बिस्किट में 13 ग्राम वजन कम, 55 हजार का अर्थदंड

Sanjay Gupta | Jan 31, 2026, 12:59 IST
Share
patanjali doodh biscuit 55k fine indore
patanjali doodh biscuit 55k fine indore

बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी को दूध बिस्किट के मामले में झटका लगा है। 10 रुपए के बिस्किट का वजन 13 ग्राम कम पाया गया है। इस पर नापतौल विभाग ने कार्रवाई की है। विक्रेता, निर्माता और अन्य संबंधित पक्षों पर 55 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

70 ग्राम का वादा था, 57 ग्राम निकला

इंदौर के जागरूक उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मुकेश अमोलिया को एक ग्राहक शिवानी ने शिकायत की थी। यह शिकायत उनके जरिए नापतौल विभाग को रजिस्टर्ड कराई गई थी। उप नियंत्रक नापतौल विभाग संजय पाटणकर ने कहा कि शिकायत की जांच की गई जो सही पाई गई है। इसमें वजन कम निकला है।

वहीं नापतौल निरीक्षक केएस चौधरी ने विस्तार से बताया कि पतंजलि के दूध बिस्किट का 10 रुपए का यह पैकेट था। इसमें वजन 70 ग्राम लिखा हुआ था। वहीं, शिकायत के बाद सभी को नोटिस देकर बुलाया गया था।

इसकी वजन की जांच की तो यह 57 ग्राम के करीब निकला है। नियमों के अनुसार चार ग्राम कम-ज्यादा हो सकता है, लेकिन यह 13 ग्राम कम था। इस पर फिर सभी को नोटिस दिए गए हैं।

ba5f2a21-707
ba5f2a21-707

कुल मिलाकर 55 हजार का लगा अर्थदंड

नापतौल विभाग के नियमों के अनुसार इसमें विक्रेता, निर्माता और अन्य पक्षकार बनाते हुए सभी को नोटिस दिए गए हैं। साथ ही इसमें कुल 55 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। नियमों के तहत राजीनामा का भी प्रावधान होता है। इसमें राशि भरकर राजीनामा किया जा सकता है। कुछ पक्षकारों ने यह राशि जमा की है, बाकी का जमा करना बाकी है।

ग्राहक रहें सतर्क

नापतौल निरीक्षक केआर चौधरी ने कहा कि ग्राहक सतर्क रहें। हर स्टोर पर डिजिटल वेट मशीन होती है। यदि कोई शंका हो तो वहां पर वजन देखा जा सकता है। इसके लिए नापतौल विभाग में शिकायत की जा सकती है, जिसमें कार्रवाई की जाती है।

पहले भी वजन निकला था कम

बाबा रामदेव की कंपनी पर इसके पहले इंदौर में ही अप्रैल 2024 में कार्रवाई हुई थी। तब नापतौल विभाग में महेंद्र जाट ने शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि पतंजलि की बिस्किट में 800 ग्राम के पैकेट का वजन केवल 746.70 ग्राम निकला है।

इसका वजन 53 ग्राम कम था। यह पैकेट उन्होंने 125 रुपए में खरीदा था। इस दौरान भी विक्रेता डी मार्ट पर 20 हजार रुपए का और कंपनी पतंजलि पर 1.20 लाख का अर्थदंड लगाया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...

MP News | इंदौर नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियर की नहीं होगी भर्ती, हाईकोर्ट ने इसलिए लगाई रोक

इंदौर में रानी सराय में मेट्रो स्टेशन के लिए पेड़ काटने पर रोक, 200 से ज्यादा पेड़ पर रहते हैं हजारों तोते

सीएम मोहन यादव एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगा चुके मुहर, इंदौर में नेताओं की अलग बैठक से हलचल

इंदौर न्यूज: CMHO माधव हासानी को अपनों की ही जांच पर भरोसा नहीं, हाईकोर्ट में ये कहा

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • बाबा रामदेव
  • पतंजलि
  • नापतौल विभाग
  • राजीनामा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज