पटेल मोटर्स, मारुति सुजुकी ने कार खरीदी में झूठे वादे किए, फोरम ने दिए राशि लौटाने के आदेश
Sanjay Gupta | Feb 14, 2025, 20:55 IST
maruti-suzuki-false-promises-refund-order
पटेल मोटर्स, मारुति सुजुकी पर कार खरीदी के दौरान झूठे वादे करने का आरोप साबित हुआ, जिसके बाद उपभोक्ता फोरम ने ग्राहक को राशि लौटाने के आदेश दिए।
INDORE. इंदौर के प्रसिद्ध कार शोरूम पटेल मोटर्स और साथ ही मारुति सुजुकी कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम ने आदेश जारी किए हैं। एक उपभोक्ता द्वारा दोनों के खिलाफ केस दायर कर बताया गया था कि इन्होंने खरीदी में छूट के झूठे वादे किए। इसके बाद यह आदेश जारी हुए और राशि लौटाने के आदेश दिए गए हैं।
फरियादी मनोहर भंडारी द्वारा अधिवक्ता चंचल गुप्ता द्वारा केस दायर किया गया। इसमें फोरम के अध्यक्ष विकास राय और सदरस्य निधि बारंगे ने आदेश जारी कर कहा कि पटेल मोटर्स द्वारा फरियादी को 33 हजार 987 रुपए लौटाए, और केस पेश करने की तारीख सितंबर 2020 से इस पर 6 फीसदी की दर से ब्याज भी अदा करे। साथ ही मानसिक आघात के लिए 5 हजार रुपए दें, केस व्यय के भी पांच हजार रुपए दें। आदेश दिनांक से 45 दिन में यह किया जाए।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड डॉ. मनोहर भंडारी ने अगस्त 2019 में एक कार मेले के दौरान अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज में देकर पटेल मोटर्स से नई कार खरीदी थी उस समय बताया गया कि पुरानी कार की अधिकतम कीमत देकर आकर्षक योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा I इस दौरान अधिकृत विक्रेता ने कोटेशन दिया। जब कार खरीदी गई तो फरियादी ने कोटेशन के आधार पर दिए गए ऑफर की राशि घटाकर 6 लाख 26 हजार 811 रुपए का भुगतान कर दिया। कार के बिल अलग-अलग राशियों के दिए गए और उन बिलों में में पुरानी कार की कीमत 77 हजार रुपए के स्थान पर 60 हजार रुपए अंकित थी I जब उपभोक्ता ने नेशनल कंजूमर हेल्पलाइन में शिकायत की तो 2 नवम्बर को भेजे गए बिल में भी अनेक तरह की हेराफेरी की गई थी I
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में सट्टा चलाने वाले अपराधी ने आजादनगर एसीपी को दिया बुके, फोटो भी डाली
इस तरह कोटेशन के अतिरिक्त उपभोक्ता के चार अलग-अलग राशियों के बिल दिए गए और पुरानी कार के इंश्योरेंस का नो क्लेम बोनस जो 19 हजार 370 रुपए था वह भी नहीं दिया गया। उपभोक्ता की सहमति लिए बिना ही एक्सटेंडेड वारंटी की राशि 12648 रुपए भी लिए गए थे I इतनी सारी विसंगतियों की शिकायतों के बाद जब पटेल मोटर्स ने समस्या के समाधान में रुचि नहीं ली तो उपभोक्ता ने अधिवक्ता चंचल गुप्ता के माध्यम से साल 2020 में उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज की थी।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में बीजेपी विधायकों ने लगाई बोलियां- मेरे 51 लाख रुपए, मेरे 15 लाख
इंदौर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 306 नर्स की नियुक्ति अवैध, HC में यह आया कारण
इतनी राशि लौटाने के आदेश
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी
यह है मामला
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में सट्टा चलाने वाले अपराधी ने आजादनगर एसीपी को दिया बुके, फोटो भी डाली
बिल में और भी किए खेल
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में बीजेपी विधायकों ने लगाई बोलियां- मेरे 51 लाख रुपए, मेरे 15 लाख
इंदौर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 306 नर्स की नियुक्ति अवैध, HC में यह आया कारण
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari