रतलाम में PCC चीफ जीतू पटवारी बोले- भ्रष्टाचारी BJP में जाओ और धुल जाओ
Rahul Garhwal | Published:
PCC Chief Jitu Patwari targets BJP in Ratlam
रतलाम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 141 लोग जिन पर ED की और CBI की जांचें थीं, उनमें से 121 लोग बीजेपी में आए और वॉशिंग मशीन में धुल गए।
PCC Chief Jitu Patwari Targets BJP
आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में PCC चीफ जीतू पटवारी ने दलबदल को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। जीतू पटवारी ने कहा कि 141 लोग जिन पर ED की और CBI की जांचें थीं, उनमें से 121 लोग बीजेपी में आए और वॉशिंग मशीन में धुल गए। ये मैसेज बीजेपी के विरोधियों के लिए हैं कि बीजेपी में आओगे तो कानून शिथिलल कर दिया जाएगा। ये देश के संविधान का एक तरह से बलात्कार है। ये संविधान के साथ एक तरह से अन्याय है।
विक्रांत भूरिया ने क्या कहा ?
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि दो बाप के नहीं एक बाप के बनो। जो दो बाप के हैं, वो कल जाते हो तो आज जाएं। हमारे कार्यकर्ता उसका स्वागत करेंगे। जो यहां बचे हैं, उन्हें न तो डरना है, न बिकना है। क्योंकि जो डर गया, वो मर जाएगा और जिसे बिकना है वो खुल के चले जाएं, लेकिन धोखा मत देना। क्योंकि धोखा दिया तो वो मां के साथ धोखा होगा। इतिहास तलवे चाटने वालों का नहीं लिखा जाता।
भूरिया ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की मौजूदगी में उनके लिए वोट मांगने को लेकर रणनीति बनाई गई। विक्रांत भूरिया ने बीजेपी प्रत्याशी और वन मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस परिवार पर हत्या के 10 प्रकरण दर्ज हैं। शराब और रेत माफिया हैं और मंत्री होकर वन को तेजी से कटवा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
छिंदवाड़ा का रण: BJP के लिए 497 बूथ हैं खतरे की घंटी, जानिए क्यों...!
जीतू पटवारी ने महंगाई को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना
PCC चीफ जीतू पटवारी ने कहा 2014 के चुनाव में एक नारा था। बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। पेट्रोल था 60 अब हो गया 110 का। जो राशन तब 1000 का आता था, अब 10 हजार का हो गया। दवाई से लेकर कपड़े तक 20 गुना हो गया। पहले बाजार चलाते थे, उद्योगपति अब हर चीज में 20 प्रतिशत मोदी लेता है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा इसलिए दिया गया है, क्योंकि संविधान बदलने के लिए 400 जरूरी हैं। एक बार संविधान बदल गया तो अगली बार चुनाव ही नहीं होंगे। देश में चुनाव खत्म हो गया तो आम आदमी का कोई अधिकार भी नहीं बचेगा। जो लोग बाबा साहब के संविधान से प्यार करते हैं, उन्हें इस चुनाव में ताकत दिखानी पड़ेगी।
Lok Sabha Elections | Congress workers conference in Ratlam | Congress | jeetu patwari | Jitu Patwari target on BJP | लोकसभा चुनाव | जीतू पटवारी का बीजेपी पर निशाना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari