मध्य प्रदेश में आज से खुलेंगे PM एक्सीलेंस कॉलेज, बेस्ट फैकल्टी पढ़ाएगी

Pratibha ranaa | Published:
Share
PM एक्सीलेंस कॉलेज
PM एक्सीलेंस कॉलेज

PM एक्सीलेंस कॉलेज आने जाने के लिए सरकार बस की सुविधा देगी। इसमें स्टूडेंट्स को 1 रुपए किराया देना होगा। शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए मोहन यादव ने राज्य में नई एनईपी लागू की थी। CM बनने के बाद उन्होंने इसपर अमल शुरू कर दिया है।

मध्य प्रदेश में आज यानी 1 जुलाई से पीएम एक्सीलेंस कॉलेज शुरू होने जा रहे है। ये कॉलेज हर जिले में खोले जाएंगे। अभी प्रदेश में कुल 570 सरकारी कॉलेज है। इन्हीं में से हर जिले में एक कॉलेज को सिलेक्ट करके उसके इन्फ्रा को बेहतर किया गया है। इसमें प्रदेश के बेस्ट प्रोफेसरों की पोस्टिंग की जा रही है। इन कॉलेजों में हर वो सुविधा होगी, जो बड़े प्राइवेट या नेशनल लेवल के कॉलेज में होती है। ( PM Excellence College )

कॉलेज आने- जाने के लिए लगेगा 1 रुपए किराया

कॉलेज आने जाने के लिए सरकार बस की सुविधा देगी। इसमें छात्र- छात्राओं को केवल 1 रुपए किराया देना होगा। आपको बता दें कि शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए मोहन यादव ने राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) लागू की थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव ने इस पर अमल शुरू कर दिया है।

'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस' पर इतना खर्च

हर जिले में 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस' बनने के लिए 460 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। मध्य प्रदेश के करीब 570 शासकीय कॉलेज हैं। एक जिले में एक 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस' बनेगा। इसके अलावा सभी शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों में छात्रों की डिग्री और मार्कशीट को डिजी लॉकर में अपलोड किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...योग दिवस पर PM Modi जाएंगे जम्मू-कश्मीर, जानिए किसकी पहल पर 21 जून को घोषित हुआ योग दिवस

'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस' को लेकर उम्मीद

'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस' को लेकर लोगों में नई उम्मीद जगी है। दरअसल मोहन यादव ने उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए इसका फैसला लिया था, जिसे वो मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरा करने जा रहे है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) को राज्य में लागू करने के लिए मोहन यादव ने 23 सदस्यीय टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया था। यहां तक कि यूजीसी ने मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बनाए गए स्नातक पाठ्यक्रमों की सराहना की। कौशल विकास के साथ सामान्य शिक्षा को इंटीग्रेटेड करके लगभग 35 प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए गए।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति
  • PM Excellence College
  • पीएम एक्सीलेंस कॉलेज
  • मप्र में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की शुरुआत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर