मध्य प्रदेश में पीएम गरीब कल्याण योजना में फर्जीवाड़ा, मृतकों को मिला करोड़ों का राशन

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 13, 2025, 14:58 IST
Share
Ration alloted in the name of dead persons
Ration alloted in the name of dead persons

मध्य प्रदेश के गुना में ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसमें पीएम गरीब कल्याण योजना में 4989 मृतकों के नाम से राशन जारी हो रहा था, जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

MP News: मध्य प्रदेश के गुना में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत ऐसे लोगों के नाम पर राशन जारी किए गए हैं जो जीवित ही नहीं हैं। यहां 4989 मृतक लोगों के नाम से राशन दिया गया, जिससे हर महीने लगभग 8.43 लाख रुपए का सरकार को नुकसान हो रहा था। जिले में यह फर्जीवाड़ा पिछले तीन से चार साल से चल रहा था।

स्मार्ट पीडीएस सिस्टम का खुलासा

केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू करने के बाद उपभोक्ताओं की ईकेवायसी प्रक्रिया के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि कई मृतक व्यक्तियों के नाम से राशन जारी हो रहा था। इसके बाद प्रशासन ने ऐसे मृतकों के नाम राशन की सूची से हटाना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

गरीबों के पीडीएस चावल बेचने के मामले में उद्योगपति सहित 11 आरोपियों पर FIR

विभाग ने शुरू की कार्रवाई

जिले के आपूर्ति विभाग के अधिकारी अवधेश पांडे ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा अब पकड़ा गया है, और अब मृतकों के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अपनी पात्रता पर्ची को दुरुस्त कराएं ताकि आगे इस तरह की गड़बड़ी न हो सके।

PDS Ration

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले में 2 लाख 17 हजार परिवारों को राशन दिया जाता है, जिसमें प्रति सदस्य 2 किलो गेहूं, 3 किलो चावल, और 1 किलो नमक दिया जाता है। इन मृतकों के नाम से राशन जारी होने से सरकार को हर महीने 8.43 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। यदि इस गड़बड़ी को पिछले पांच सालों से जोड़ा जाए, तो सरकार को 3 से 4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

FAQ

  1. 1. पीएम गरीब कल्याण योजना में कैसे फर्जीवाड़ा हो रहा था?
    मध्य प्रदेश में पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मृतकों के नाम पर राशन जारी हो रहा था। यह गड़बड़ी केंद्र सरकार के स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू होने के बाद सामने आई, जिसमें मृतकों के नाम राशन सूची में बने रहे और उनके परिवारों ने राशन लिया।
  2. 2. सरकार को इस फर्जीवाड़े से कितना नुकसान हुआ है?
    इस फर्जीवाड़े के कारण सरकार को हर महीने 8.43 लाख रुपए का नुकसान हो रहा था। साल भर का आंकड़ा देखा जाए तो यह एक करोड़ रुपए से अधिक होता है, और पिछले पांच सालों में सरकार को 3 से 4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
  3. 3. स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू होने के बाद क्या कदम उठाए गए हैं?
    स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू होने के बाद, ईकेवायसी के जरिए मृतकों के नाम राशन सूची से हटा दिए गए हैं। जिला आपूर्ति विभाग ने इस गड़बड़ी को सुधारने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे अपनी पात्रता पर्ची को दुरुस्त कराएं।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • केंद्र सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
  • PDS Ration
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई