बागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी, देश के हर जिले में कैंसर केयर सेंटर खोलने का किया ऐलान

Sourabh Bhatnagar | Feb 23, 2025, 14:24 IST
Share
thesootr
thesootr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं। इस मौके पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हैलिपेड से उनका हार्दिक स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं। इस मौके पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हैलिपेड से उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन किए। वहीं प्रधानमंत्री ने यहां बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास भी किया।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री मोदी को अंगवस्त्र भेंट किया।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री मोदी को अंगवस्त्र भेंट किया।


इसके बाद पीएम भोपाल जाएंगे, जहां वह शाम में सांसदों और विधायकों के साथ सरकार व संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राजभवन में रात्री विश्राम के पश्चात सोमवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने का कार्यक्रम निर्धारित है। मोदी जी मध्यप्रदेश में कुल 23 घंटे का प्रवास करेंगे।

बुंदेलखंडी भाषा में किया भाषण शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में बुंदेलखंडी भाषा में अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने उत्साह से कहा, भैया बोलो, बागेश्वर धाम की जय, जय जटाशंकर धाम की। अपुन औरण खों मोरी तरफ से दोई हाथ जोड़के राम-राम जू...

उन्होंने आगे कहा, साथियों, आजकल ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैं। हिंदू आस्था से विरोध रखने वाले ये लोग सदियों से विभिन्न रूपों में प्रकट हुए हैं। ये हमारी सांस्कृतिक विरासत, मान्यताओं और मंदिरों पर हमला करते हैं और हमारे त्योहारों व परंपराओं का अपमान करते रहते हैं।

पीएम ने और क्या कहा

- पीएम मोदी ने कहा कि हमारे मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के प्रमुख केंद्र भी रहे हैं।
- उन्होंने बताया कि हमारे ऋषियों ने हमें आयुर्वेद और योग का वह अद्वितीय विज्ञान प्रदान किया है, जिसका परचम आज पूरी दुनिया में लहरा रहा है।
- मोदी ने यह भी कहा आजकल महाकुंभ की चर्चा हर दिशा में हो रही है; करोड़ों लोग वहां पहुंच चुके हैं और अपनी आस्था का प्रमाण दिया है।
- इस बार बालाजी का बुलावा आया है, जिससे आस्था का केंद्र जल्द ही आरोग्य के केंद्र में परिवर्तित होने जा रहा है।
- उन्होंने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास" को सरकार का संकल्प बनाया गया है और "सबका इलाज, सबको आरोग्य" विजन को पूरा करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।
- मोदी ने यह भी कहा कि 2014 से पहले गरीबों को बीमारी से नहीं, बल्कि इलाज के खर्च से डर लगता था।

'धीरेंद्र शास्त्री जागरूक करते हैं'

पीएम ने कहा कि मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री, जो सदैव एकता का संदेश फैलाते हुए लोगों में जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, ने अब समाज और मानवता की उन्नति में योगदान देने का एक नया संकल्प लिया है। उन्होंने कैंसर संस्थान के निर्माण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है, जिससे बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन का संगम सुनिश्चित हो सकेगा।

'मैंने ठान लिया है...'

मैं भी आपकी तरह एक गरीब परिवार से ही निकला हूं और मैंने कई कठिनाइयों का सामना किया है। इसी अनुभव से प्रेरित होकर मैंने ठान लिया है कि इलाज के खर्चों को कम करूँगा और आपकी जेब में अधिक से अधिक बचत सुनिश्चित करूँगा। मेरा यह संकल्प है कि किसी भी बेटे को अपने माता-पिता का पांच लाख तक का इलाज बिना किसी आर्थिक बोझ के नहीं करवाना पड़ेगा। दिल्ली में आपका बेटा मौजूद है, इसलिए आपको तुरंत आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहिए। जिनका अभी तक यह कार्ड नहीं बनाया है, वे जल्द से जल्द इसे बनवा लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस साल के बजट में कैंसर से लड़ने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं, और मोदी ने फैसला किया है कि कैंसर की दवाइयां सस्ती की जाएंगी। अगले 3 सालों में देश के हर जिले में कैंसर केयर सेंटर खोले जाएंगे...

पीएम की माताजी के नाम पर अस्पताल में बनेगा एक वार्ड: धीरेंद्र शास्त्री

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से निवेदन किया था कि, आप हमारी शादी में भले ही न आ पाएं लेकिन अस्पताल के उद्घाटन समारोह में जरूर आइएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माताजी के नाम पर कैंसर अस्पताल के एक वार्ड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, हमारा यह प्रण है कि आप इसी प्रकार सत्ता में बने रहें। शास्त्री ने कहा कि अस्पताल का काम दो से तीन साल में पूरा करेंगे।

60 दिनों में बुंदेलखंड का दूसरा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 60 दिनों में बुंदेलखंड का दूसरा दौरा है। इससे पहले, 25 दिसंबर 2024 को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया था। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने बुंदेलखंडी भाषा में की और देश में पानी से जुड़ी योजनाओं का श्रेय डॉ. भीमराव अंबेडकर को दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को इन योजनाओं का श्रेय नहीं दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • पीएम मोदी
  • मोहन यादव
  • Bageshwar Dham
  • बागेश्वर धाम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • खजुराहो
  • खजुराहो एयरपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच