31 मई को हाई अलर्ट पर रहेगा भोपाल, पीएम मोदी की सुरक्षा करेंगी महिला अफसर

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Share
PM Modi to take part in Mahila Mahakumbh
PM Modi to take part in Mahila Mahakumbh

भोपाल में 31 मई को पीएम मोदी 2 लाख महिलाओं से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन की खासियत यह होगी कि इसमें सुरक्षा से लेकर मंच संचालन तक सारी जिम्मेदारी महिलाओं की होगी।

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने जा रहे भव्य महिला सम्मेलन (Women Sammelan) में शामिल होंगे। यह आयोजन लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर (Ahilyabai Holkar) की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि इसमें मंच संचालन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी जिम्मेदारियां महिलाओं के हवाले होंगी। पीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पहली बार महिलाओं को सौंपे गए सभी दायित्व

भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित इस महिला सम्मेलन को महिलाओं के महाकुंभ (Women’s MahaKumbh) के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें 2 लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर मंच संचालन, ट्रैफिक कंट्रोल, सुरक्षा प्रबंधन और अतिथि सत्कार की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों और स्वयंसेवियों को दी गई है।

पीएम मोदी का एक घंटे का विशेष कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब एक घंटे तक इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को साझा करेंगे। वे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा-माेदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है…

महिलाओं के लिए, महिलाओं के द्वारा

SPG और भोपाल पुलिस का विशेष प्लान
भोपाल पुलिस और एसपीजी (SPG) ने कार्यक्रम के लिए विशेष सुरक्षा योजना बनाई है। कार्यक्रम स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन और अन्य उड़ने वाली वस्तुएं प्रतिबंधित (Drone Ban in 5 KM Radius) रहेंगी। होटल, लॉज और बाहरी इलाकों से आने वाले लोगों की भी गहन जांच की जा रही है।

महिला पुलिस का नेतृत्व

करीब 3 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात होंगे, जिनमें से बड़ी संख्या में महिलाएं होंगी। ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन जैसे प्रमुख कार्यों में महिला अफसरों को नेतृत्व (Women-led Security Management) की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:

एमपी के रेलवे स्टेशन अब होंगे अमृत जैसे, पीएम मोदी ने किया 6 अमृत स्टेशनों का भव्य लोकार्पण

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

  • 2 लाख से अधिक महिलाओं की उपस्थिति
  • डाक टिकट और सिक्के का विमोचन
  • महिला सशक्तिकरण योजनाओं की प्रस्तुति
  • बीजेपी का “विकास-विरासत” जनजागरण अभियान

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • देवी अहिल्या बाई
  • कुंभ
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल