पीएम मोदी ने की Gwalior Airport की तारीफ, CM मोहन ने की मजदूरों के लिए 5 घोषणाएं

Sandeep Kumar | Updated:
Share
PIC
ग्वालियर और जबलपुर एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ ( Azamgarh ) से देश के 16 एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान एमपी के सीएम मोहन यादव ( Dr. Mohan Yadav ) ने मजदूरों के लिए 5 बड़ी घोषणाएं की हैं।

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ ( Azamgarh ) से देश के 16 एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होने ग्वालियर एयरपोर्ट ( Gwalior Airport ) की खूब तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा 'आज देशभर में 16 एयरपोर्ट के साथ मध्य प्रदेश के जबलपुर और ग्वालियर में भी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है। इनका काम कितनी तेजी से हुआ, इसका एक उदाहरण ग्वालियर का विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट ( Vijayaraje Scindia Airport ) है। यह सिर्फ 16 महीने में बनकर तैयार हो गया। पीएम ने कहा, 2019 में जो हमने शिलान्यास किए, वो चुनाव के लिए नहीं किए। वे धरातल पर उतर चुके हैं। आज 2024 में मेहरबानी करके इसे चुनाव की नजरों से न देखें। मैं 2047 तक देश को विकसित भारत ( INDIA ) बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को दौड़ा रहा हूं।

ये खबर भी पढ़िए..उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 के 34789 पद खाली, सरकार केवल 8720 पदों पर कर रही भर्ती, विषयवार मेरिट के टॉप टेन को ही नियुक्ति नहीं

राजमाता सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण


ग्वालियर में मंच से सीएम डॉक्टर मोहन यादव ( Dr. Mohan Yadav ) ने मुख्यमंत्री जन कल्याण ( संबल ) योजना 2.0 के तहत 30591 मजदूरों के बैंक अकाउंट में 678 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। एयरपोर्ट परिसर में स्थापित राजमाता विजयाराजे सिंधिया ( Vijayaraje Scindia Airport ) की प्रतिमा का अनावरण भी इस अवसर पर किया गया।

ये खबर भी पढ़िए..बोल हरि बोल : नेता विहीन कांग्रेस..! कलेक्टर साहब की पियक्कड़ बीवी और राज्य मंत्रियों का दर्द…

लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद


ग्वालियर एयरपोर्ट के वर्चुअली लोकार्पण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( Dr. Mohan Yadav ) जुड़े। उन्होंने मंच से मजदूरों के लिए 5 बड़ी घोषणाएं की हैं। पहली घोषणा, अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 1 हजार 6 सौ 25 रुपए से बढ़ाकर 11 हजार 4 सौ 50 रुपए प्रति महीना की जाएगी। दूसरी घोषणा, अर्धकुशल मजदूरों की मजदूरी 1 हजार 7 सौ 64 रुपए से बढ़ाकर 12 हजार 4 सौ 46 रुपए प्रति महीना की जाएगी। तीसरी घोषणा, खेतिहर मजदूर की मजदूरी 1 हजार 3 सौ 96 रुपए से बढ़ाकर 9 हजार 1 सौ 60 रुपए प्रति महीना की जाएगी। चौथी घोषणा गिग वर्कर्स को संबल योजना में शामिल करेंगे। पांचवी और आखिरी घोषणा में 50 प्रतिशत लागत पर ई-स्कूटर खरीदने वाले मजदूरों को 40 हजार रु. की मदद दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...पटवारी भर्ती की दूसरी काउंसलिंग में चयनित पहुंचे ही नहीं, इंदौर में 25 में 1 ही आया, यही हाल पूरे प्रदेश का

75 साल में जो नहीं हुआ, वो अब हो रहा-सिंधिया


ग्वालियर में केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'आज देशभर में एक साथ इतने एयरपोर्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। 75 साल में यह कभी नहीं हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel ), विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे ।

ये खबर भी पढ़िए..4 साल से MP में अटका फायर सेफ्टी एक्ट, जानें कब बना था एक्ट का ड्राफ्ट

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • डॉक्टर मोहन यादव
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • Gwalior Airport
  • Azamgarh
  • Vijayaraje Scindia Airport
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब