पीएम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल से गुड़गांव एयरलिफ्ट हुई 7 साल की मासूम

Sandeep Kumar | May 24, 2025, 19:54 IST
Share
pmshri-air-ambulance-saves
pmshri-air-ambulance-saves

भोपाल की राधा साहू को अचानक पेट में असहनीय दर्द, पीलिया और रक्तस्राव की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने उसे एक्यूट हेपेटाइटिस के साथ लिवर फेलियर की स्थिति में पाया।

MP News: मध्य प्रदेश में शुरू की गई पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा ने समय पर मासूम की जान बचा ली। दरअसल भोपाल के वार्ड क्रमांक 40 की 7 वर्षीय बच्ची राधा साहू को लीवर की गंभीर बीमारी एक्यूट हेपेटाइटिस विथ एपेंडिंग लिवर फेलियर-से जूझ रही थी। बच्ची को पेट दर्द, पीलिया और मल के साथ खून आने की शिकायत थी, और हालत दिन-ब-दिन बिगड़ रही थी।

परिवार ने पहले स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कोई सुधार न होने पर मंत्री विश्वास सारंग ने दखल देकर बच्ची के बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की मदद दिलाई। राधा को आयुष्मान भारत योजना के तहत इस सुविधा का लाभ मिला।

ये खबर भी पढ़िए... MP में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, देश में टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, तय समय से पहले केरल में दी दस्तक

भोपाल की मासूम को था लीवर फेलियर का खतरा

भोपाल की राधा साहू को अचानक पेट में असहनीय दर्द, पीलिया और रक्तस्राव की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने उसे एक्यूट हेपेटाइटिस के साथ लिवर फेलियर की स्थिति में पाया। स्थानीय स्तर पर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा था, जिससे बच्ची की जान को खतरा बढ़ गया था।

ये खबर भी पढ़िए... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसान चौपाल, 10 किमी पैदल यात्रा के साथ जनसंवाद

मंत्री विश्वास सारंग ने किया हस्तक्षेप

बच्ची की स्थिति बिगड़ती देख मंत्री विश्वास सारंग ने सीधे परिवार से संपर्क किया और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए कहीं और भेजा जाए। इसी के तहत पीएमश्री एयर एंबुलेंस को सक्रिय किया गया और बच्ची को गुड़गांव एयरलिफ्ट किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... कार्टून से RSS, पीएम मोदी की छवि धूमिल करने के आरोपी कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को अग्रिम जमानत नहीं

आयुष्मान कार्ड बना संजीवनी

इस मामले में सबसे अहम भूमिका निभाई आयुष्मान भारत योजना के उस कार्ड ने, जिसकी मदद से बच्ची को महंगे इलाज की सुविधा मुफ्त में मिल सकी। आयुष्मान कार्ड के चलते न सिर्फ एयर एंबुलेंस की सुविधा मिली, बल्कि गुड़गांव जैसे बड़े अस्पताल में भी बच्ची का इलाज संभव हो सका।

ये खबर भी पढ़िए... डॉ लोहिया की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोले सोशलिस्ट चिंतक रघु ठाकुर

सोशल मीडिया का असर

मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस एयरलिफ्टिंग ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। जिससे आमजन को भी पता चला कि सरकार वास्तविक समय में कैसे आम लोगों की मदद कर रही है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

एमपी हिंदी न्यूज | hindi news

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री विश्वास सारंग
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पीएम श्री एयर एंबुलेंस
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा