एमपी पुलिस भर्ती में EWS याचिकाकर्ताओं को उम्र सीमा में छूट देकर फार्म भरने की हाईकोर्ट से मंजूरी
Sanjay Gupta | Sept 28, 2025, 18:55 IST
police-constable-recruitment
कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भोपाल द्वारा 7500 सिपाही पदों के लिए जारी भर्ती में उम्र सीमा छूट पर विवाद गहरा गया है। ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों ने इस पर इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्हें राहत मिली है।
INDORE: कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भोपाल द्वारा 7500 सिपाही पदों के लिए जारी भर्ती विज्ञापन में उम्र सीमा छूट सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। इसमें उम्रसीमा तय करने की कटआफ डेट तो मुद्दा था ही EWS उम्मीदवारों ने भी इंदौर हाईकोर्ट में छूट के लिए याचिका लगा दी थी। अब इसमें याचिकाकर्ताओं को राहत मिली है।
इंदौर हाईकोर्ट में 13 उम्मीदवारों ने याचिका दायर की थी। इनके अधिवक्ता का तर्क था कि ईएडब्ल्यूएस भी एक आरक्षित कैटेगरी है, लेकिन इस भर्ती विज्ञापन में आरक्षित कैटेगरी को तो उम्र सीमा में छूट देते हुए अधिकतम आयु 38 साल तय की है। वहीं ईडब्ल्यूएस के लिए अनारक्षित कैटेगरी की तरह की 33 साल तक की सीमा रखी गई है। यह गलत है और ईडब्ल्यूएस को भी आरक्षित कैटेगरी की तरह ट्रीट किया जाए।
![8f4cfbe4-854]()
ये भी पढ़ें...एमपी पुलिस भर्ती: एमपी पुलिस में ऐसे बनेंगे सब-इंस्पेक्टर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
हाईकोर्ट जस्टिस पीके द्विवेदी ने आदेश में कहा कि- अंतरिम राहत के रूप में, यह निर्देश दिया जाता है कि प्रतिवादी संख्या 3/म.प्र. कर्मचारी चयन बोर्ड याचिकाकर्ताओं को चयन प्रक्रिया के लिए अपने आवेदन पत्र भरने की अनुमति देगा, जो 15/9/2025 से शुरू हो गई है और 29/9/2025 को पूरी होने जा रही है। यह स्पष्ट किया जाता है कि याचिकाकर्ताओं को इस अंतरिम आदेश से कोई लाभ नहीं मिलेगा तथा इस न्यायालय की अनुमति के बिना परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...MP Police Constable Exam 2025 : अच्छे से समझ लें एमपी पुलिस भर्ती 2025 के ये नियम, नहीं तो हो सकता है नुकसान
उल्लेखनीय है कि सिपाही के बाद ईएसबी ने एएसआई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया और इसमें भी इसी तरह की उम्र सीमा नियम रखे गए हैं। यानी इसी आधार पर अब इस भर्ती में भी ईडब्ल्यूएस याचिकाकर्ता उम्रसीमा में छूट संबंधी राहत ले सकते हैं। लेकिन यहां यह साफ कर दें कि सिपाही भर्ती में भी यह छूट स्वतः सभी को नहीं मिलेगी, यह राहत हाईकोर्ट ने केवल याचिकाकर्ताओं के लिए ही जारी की है। हालांकि इसी आधार पर याचिका लगाकर अन्य आवेदक भी राहत ले सकते हैं और एएसआई में भी इसी तरह याचिका के जरिए छूट ले सकेंगे।
हाईकोर्ट ग्वालियर बेंच में रिट पिटीशन नंबर 4633/22 में भी इस मुद्दे को उठाया गया था और पीएससी की डेंटल सर्जन भर्ती में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में उम्रसीमा छूट नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था और पांच साल की अन्य कैटेगरी वाले वर्ग की तरह छूट की मांग की थी जिसे याचिका में मंजूर किया गया था
ये भी पढ़ें...एमपी पुलिस भर्ती: एमपी पुलिस में ऐसे बनेंगे सब-इंस्पेक्टर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
सिपाही भर्ती विज्ञापन के रूल बुक में पेज 11 पर पद के लिए आयुसीमा के क्राइटेरिया का नियम बताया गया है। इसमें शुरूआत में ही एक लाइन लिखी है कि- 29 सितंबर 2025 यानी भर्ती आवेदन करने की अंतिम तिथि के दिन तक आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल होना चाहिए। वहीं अनारक्षित कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस और मप्र के बाहर के निवासियों के लिए अधिकतम उम्र 33 साल पूरी होना चाहिए। वहीं आरक्षित कैटेगरी के लिए यह सीमा 38 साल है।
ईएसबी की इसी साल जारी हुई अन्य भर्ती रूल बुक में उम्र सीमा तय करने के लिए कटआफ डेट 1 जनवरी 2025 रखी गई है। पीएससी हो या ईएसबी दोनों ही भर्ती विज्ञापन में जिस साल आवेदन होते हैं, उसकी एक जनवरी ही तारीख उम्र सीमा तय करने के लिए तय करते हैं। लेकिन यह संभवतः पहली बार है कि जब इसमें यह सीमा आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 रखी गई है। इस तरह की तारीख पूर्व के किसी भी विज्ञापन में नहीं आई है। इस तारीख के चलते हजारों युवा इस आवेदन से बाहर हो रहे हैं।
![2891b3ec-b9b]()
![eb6f043d-ee2]()
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी हिंदी में होगी इंजीनियरिंग, हजारों छात्रों को होगा फायदा
यही नियम ईएसबी द्वारा जारी पुलिस विभाग की सूबेदार, शीघ्रलेपक, व सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के रिक्त पदों के लिए निकले भर्ती विज्ञापन में भी रखा गया है। इसमें आवेदन की तारीख 3 अक्टूबबर से 17अक्टूबर तक रखी गई है। इसमें भी रूल बुक के पेज 12 में आयुसीमा की गणना के लिए कटआफ तारीख 17 अक्टूबर 2025 रखी गई है। इस दिन तक अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस व मप्र के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 33 साल से ज्यादा नहीं हो, बाकी आरक्षित कैटेगरी के लिए 38 साल अधिकतम उम्र है।
युवाओं का कहना है कि इसमें हमारी क्या गलती है यह भर्ती तो 8 साल बाद आ रही है। इसी तरह अब एसआई की भी भर्ती आने वाली है, यह भी साल 2017 के बाद आठ साल बाद आ रही है। इसमें भी कोई उम्रसीमा छूट नहीं मिलेगी। हम तो तैयारी करते-करते ही बाहर हो जाएंगे। इसके पहले सरकार ने कोविड के दौरान तीन साल की उम्र सीमा में छूट दी थी, लेकिन अब जब भर्ती ही आठ साल बाद आ रही है चाहें एएसआई का आया विज्ञापन हो या फिर आने वाला एसआई भर्ती का विज्ञापन, तो लाखों युवा तो वैसे ही बाहर हो रहे हैं। जबकि इतने समय बाद यह भर्ती आने पर तो उम्र सीमा की छूट मिलना चाहिए।
![599c64c9-fdf]()
हाईकोर्ट में यह थी याचिका
8f4cfbe4-854
ये भी पढ़ें...एमपी पुलिस भर्ती: एमपी पुलिस में ऐसे बनेंगे सब-इंस्पेक्टर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
हाईकोर्ट ने यह दिया आदेश
ये भी पढ़ें...MP Police Constable Exam 2025 : अच्छे से समझ लें एमपी पुलिस भर्ती 2025 के ये नियम, नहीं तो हो सकता है नुकसान
एएसआई भर्ती में भी यह छूट मिल जाएगी
ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में उम्र छूट पर पहले भी हो चुके आदेश
ये भी पढ़ें...एमपी पुलिस भर्ती: एमपी पुलिस में ऐसे बनेंगे सब-इंस्पेक्टर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
इधर उम्र सीमा में यह नियम पड़ रहा भारी
ईएसबी की इसी साल जारी हुई अन्य भर्ती रूल बुक में उम्र सीमा तय करने के लिए कटआफ डेट 1 जनवरी 2025 रखी गई है। पीएससी हो या ईएसबी दोनों ही भर्ती विज्ञापन में जिस साल आवेदन होते हैं, उसकी एक जनवरी ही तारीख उम्र सीमा तय करने के लिए तय करते हैं। लेकिन यह संभवतः पहली बार है कि जब इसमें यह सीमा आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 रखी गई है। इस तरह की तारीख पूर्व के किसी भी विज्ञापन में नहीं आई है। इस तारीख के चलते हजारों युवा इस आवेदन से बाहर हो रहे हैं।
2891b3ec-b9b
eb6f043d-ee2
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी हिंदी में होगी इंजीनियरिंग, हजारों छात्रों को होगा फायदा
यही नियम ASI भर्ती में लगाया, कोई छूट भी नहीं
एएसआई और एसआई में तीन साल की छूट की मांग
599c64c9-fdf
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj