उज्जैन में निकलेगी सीएम मोहन यादव के पिता की अंतिम यात्रा, कार्यक्रम में ये VVIP होंगे शामिल
Pratibha ranaa | Sept 04, 2024, 07:54 IST
poonam chand yadav
सीएम मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा उज्जैन में आज निकाली जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईक सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) के पिता पूनम चंद यादव ( Poonam Chand Yadav ) के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार को उज्जैन में निकाली जाएगी।
इस दुखद अवसर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता भी श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईक, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, कांग्रेस के नेता और अन्य बड़े अधिकारी उज्जैन पहुंच रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...भजिए-चाय बेचकर बच्चों को पढ़ाया, जानिए सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का संघर्ष
ये खबर भी पढ़िए...रोचक किस्से : जब सीएम मोहन यादव ने मांगे पैसे तो पिता ने थमाई 500 के नोट की गड्डी
बुधवार को उज्जैन में वीवीआईपी (VVIP) और वरिष्ठ अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के कारण शहर में भारी भीड़ की संभावना है। इसी कारण से स्कूलों में छुट्टी का भी निर्णय लिया जा सकता है, क्योंकि अंतिम यात्रा के दौरान सड़कें बंद हो सकती हैं और स्कूल वाहनों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा के लिए क्या कदम उठाए जाएं।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव और उनके पिता के बीच के रिश्ते को बयां करतीं ये तस्वीरें
पूनम चंद यादव ने 100 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक पिछले आठ दिनों से उज्जैन में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गहरा शोक पहुंचा है। बीजेपी (BJP) में भी शोक की लहर दौड़ गई है और राज्य में बीजेपी के सभी बड़े कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इस दुखद अवसर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता भी श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईक, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, कांग्रेस के नेता और अन्य बड़े अधिकारी उज्जैन पहुंच रहे हैं।
ये VVIP होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईक, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्य सचिव वीरा राणा, शिवराज सिंह चौहान, प्रमुख सचिव राजेश राजौरा, मंत्री चेतन्य काश्यप, मंत्री प्रद्युम्न सिंह, मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री राधा सिंह, मंत्री करण वर्मा, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मंत्री नारायण सिंह पवार, मंत्री लखन पटेल मंत्री, दिलीप जायसवाल, मंत्री विश्वास सारंग, मप्र DGP, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला और कांग्रेस के नेता उज्जैन पहुंच रहे हैं।
बीजेपी के सभी कार्यक्रम स्थगित
उज्जैन और उसके आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पूनम चंद यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए आएंगे। उनके निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान सहित अन्य बड़े कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने परिवार के हवाले से जानकारी दी कि अंतिम यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन पहुंचने का इंतजार है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ही अंतिम संस्कार का फैसला लिया जाएगा।
कई प्रमुख नेता पहुंचेंगे श्रद्धांजलि देने
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव और उनके पिता के बीच के रिश्ते को बयां करतीं ये तस्वीरें
100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari