इंदौर में आरआई, पटवारी पर कंट्रोल की तैयारी, निजी एजेंसी से सीमांकन

Sanjay Gupta | Nov 10, 2024, 11:53 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-10T111452.899
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-10T111452.899

कलेक्टर आशीष सिंह ने सीमाकंन काम में हो रही लेटलतीफी और निचले अमले द्वारा चल रही मनमर्जी की शिकायतों को देखते हुए इसे अब प्राइवेट एजेंसी से कराने की मंजूरी दे दी है।

INDORE. इंदौर में राजस्व कामों में राजस्व निरीक्षक (आरआई) और पटवारी पर कंट्रोल के लिए जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बड़ा फैसला लिया और इस पर अमल शुरू हो गया है। राजस्व काम में सबसे अहम नामांतरण, बटांकन और सीमांकन होता है। अब इसमें से सीमांकन काम को कलेक्टर ने सरकारी अमले के कंट्रोल से बाहर करते हुए प्राइवेट एजेंसी को देने का फैसला लिया है। ऐसा करने वाला इंदौर मप्र में पहला जिला होगा। उधर नामांतरण और बटांकन कामों में भी लेटलतीफी को रोकने के लिए कलेक्टर ने आदेश दे दिए हैं कि तीन माह से अधिक कोई केस लंबित नहीं रहेगा। राजस्व बैठक में इसकी मॉनीटरिंग शुरू हो गई है।

इंदौर में देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को, छुट्टी होगी क्या ?

जारी हो गए टेंडर

कलेक्टर आशीष सिंह ने सीमांकन काम में हो रही लेटलतीफी और निचले अमले द्वारा चल रही मनमर्जी की शिकायतों को देखते हुए इसे अब प्राइवेट एजेंसी से कराने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए टेंडर जारी हो गए हैं। इसमें न्यूनतम दर पर जो भी एजेंसियां आएंगी, इन सभी को पैनल में लिया जाएगा। इनका एक न्यूनतम शुल्क तय रहेगा जो सीमांकन कराने वाला जमा करेगा। तहसीलदार के पास सीमांकन का आवेदन आने पर वह इन पैनल एजेंसी में से किसी को इस काम के लिए अधिकृत करेगा।

राशि मंजूर कराने लेखापाल मांग रहा था रिश्वत, 40 हजार रुपए लेते पकड़ा

सात दिन में करना होगा सीमांकन

टेंडर में तय किया गया है कि तहसीलदार द्वारा नियोजित किए जाने के बाद सात दिन के भीतर एजेंसी को यह सीमांकन करना होगा। साथ ही सीमांकन के ही दिन फील्ड बुक बनाकर आरआई, पटवारी को देना होगी, ज्यादा से ज्यादा किसी करण से वह अगले दिन दे सकेगा इससे अधिक देरी नहीं कर सकेगा। साथ ही एजेंसी को सीमांकन पटवारी नक्शे के आधार पर ही करना होगा और फील्ड बुक के साथ ही गूगल मेप पर राजस्व नक्शा व सीमाकंन को सुपर इम्पोस कर कार्यालय में जमा कराना होगा।

इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा तो अगले चौराहे पर पुलिस वसूलेगी जुर्माना

दो मशीन होना जरूरी

टेंडर की शर्तों के अनुसार एजेंसी के पास एक साल का कार्यानुभव होना जरूरी है। जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी होना जरूरी है। साथ ही दो मशीन डीजीपीएस या टीएसएम भी हो। इसमें डीजीपीएस वालों को प्राथमिकात होगी।

नामांतरण, बटांकन में भी यह आदेश

वहीं राजस्व में अहम दो काम नामांतरण और बटांकन के लिए भी कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि कोई भी केस तीन माह से अधिक लंबित नहीं होना चाहिए। इसके लिए कलेक्टर ने हर राजस्व बैठक में इन लंबित केस की जानकारी लेकर समीक्षा करने का काम शुरू कर दिया है। तीन माह से लंबित केस होने पर संबंधित अधिकारी से कारण पूछा जाएगा और इसकी सख्त मॉनीटरिंग का आदेश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं। सीमांकन, नामांतरण और बटांकन के इन तीन कामों पर लगाम से राजस्व कामों में बड़ी राहत मिल सकेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पटवारी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कलेक्टर अशीष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा