जेल की चारदीवारी के भीतर भागवत कथा, तबला-ढोलक बजाकर कैदी दे रहे संगत

Neel Tiwari | Jun 15, 2025, 19:36 IST
Share
prison-katha
Photograph: (the sootr)

जबलपुर की नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में धार्मिक आयोजन हो रहा है। जेल प्रशासन ने बंदियों की मानसिक शांति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। कथा का संचालन कचनार सिटी के शिव मंदिर के आचार्य सुरेंद्र दुबे शास्त्री जी महाराज कर रहे हैं।

JABALPUR. जबलपुर की नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में धार्मिक आयोजन हो रहा है। जेल प्रशासन ने बंदियों की मानसिक शांति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। कथा का संचालन कचनार सिटी के शिव मंदिर के आचार्य सुरेंद्र दुबे शास्त्री जी महाराज कर रहे हैं।

कथा में पहुंचे DG जेल, व्यासपीठ की पूजा कर की आरती

इस आयोजन में रविवार को मध्यप्रदेश के जेल महानिदेशक जीपी सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ का विधिवत पूजन-अर्चन किया और आरती में शामिल हुए। DG जीपी सिंह ने बंदियों की सहभागिता को सराहते हुए इसे सुधार की दिशा में एक अच्छी और सकारात्मक पहल बताया।

ef8feb9a-85c
ef8feb9a-85c


DG ने किया जेल परिसर का निरीक्षण

भागवत कथा में शामिल होने के साथ ही जेल महानिदेशक जीपी सिंह ने केंद्रीय जेल परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों के लिए उपलब्ध खाना, पीने का पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा अन्य बैरकों, किचन, अस्पताल कक्ष और लाइब्रेरी जैसी जगहों का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। DG ने कहा कि बंदियों को बेहतर जीवनशैली और सुधार की दिशा में प्रेरित करने के लिए माहौल सकारात्मक होना चाहिए।

311cbe18-804
311cbe18-804


अधिकारियों ने किया पारंपरिक स्वागत

कथा स्थल पर पहुंचने पर जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर एवं उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने जेल DG का पारंपरिक तरीके से फूलों की माला, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर उप जेल अधीक्षक रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा, प्रशांत चौहान, हिमांशु तिवारी, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश दुबे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस कथा आयोजन का संचालन वैदिक विधि से पंडित अमित उपाध्याय ने संपन्न कराया।

ये भी पढ़ें...

Ladli Behna Yojana: 16 जून को आएगी लाड़ली बहनों के खाते में आएगी 25वीं किस्त

फ्लिपकार्ट से मंगवाए रियल जूस में निकला मरा चूहा, इंदौर के व्यापारी ने खाद्य विभाग से की शिकायत

भक्ति की संगत में बंदी बने कलाकार

इस कथा आयोजन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जेल के कैदियों की रही। कथा के दौरान भजन प्रस्तुति और वाद्य यंत्रों की संगत कैदियों के द्वारा ही की गई। ढोलक, तबला, ऑर्गन, पैड जैसे वाद्य यंत्रों के साथ संगीत प्रस्तुत करते हुए यह बंदी भक्ति में डूबे हुए नजर आए। उनके साथ शिवा विश्वकर्मा ने भी मधुर भजनों से सभी को भावविभोर किया। जेल प्रशासन ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे कैदी इस तरह से भक्ति में लीन नजर आए हों।

ये भी पढ़ें...

रेलवे ने जबलपुर रूट की इस ट्रेन के समय में किया बदलाव, नया टाइम टेबल 13 जून से लागू

जबलपुर नगर निगम सदन में उठा फ्लाईओवर का मुद्दा, महापौर को याद आए कांग्रेस के दिन

कथा से कटते हैं पाप, मिलती है आत्मिक शांति

कथावाचक सुरेंद्र शास्त्री जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का एक श्लोक सुनने से भी हजार गोदान के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। लेकिन जेल जैसे स्थान पर इस आयोजन से यह सिद्ध होता है कि यदि मन श्रद्धा से भरा हो तो पापों का नाश संभव है और आत्मा शुद्ध हो सकती है।

सुधार की दिशा में नई मिसाल पेश करने वाला, जेल के अंदर हो रहा यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सुधार की राह केवल सजा से नहीं, बल्कि इस तरह के आयोजनों और संवेदनशील पहल से भी संभव है। जबलपुर जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को पुनर्वास की दिशा में जो अवसर दिए जा रहे हैं, वह सामाजिक बदलाव के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP News

Tags:
  • MP News
  • Jabalpur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा