रेलवे ने जबलपुर रूट की इस ट्रेन के समय में किया बदलाव, नया टाइम टेबल 13 जून से लागू

Rohit Sahu | Jun 14, 2025, 16:21 IST
Share
Koyambatoor jabalpur train
Koyambatoor jabalpur train

मानसून सीजन में जबलपुर रूप की एक स्पेशल ट्रेन का समय बदल दिया गया है। यह बदलाव 13 जून से होगा। पूरे मानसून सीजन ट्रेन नए समय के हिसाब से चलेगी।

रेलवे ने मानसून के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जबलपुर रूट की एक स्पेशल ट्रेन का समय बदल दिया गया है। अब ट्रेन पूरे मानसून सीजन नए टाइमटेबल के हिसाब से चलेगी।

जबलपुर-कोयंबटूर का टाइमटेबल बदला

एमपी के जबलपुर से तमिलनाडू के कोयंबटूर जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (02198/02197) का टाइम टेबल बदला गया है। कोंकण रेलवे जोन पर टाइम में बदलाव किया गया है। यह बदलाव केवल कोंकण क्षेत्र के स्टेशनों पर लागू होगा।

13 जून से लागू होगा नया टाइम

यह नया मानसून टाइमटेबल 13 जून 2025 से लागू होगा। जबलपुर से ट्रेन हर शुक्रवार को रवाना होगी, जबकि कोयंबटूर से वापसी वाली ट्रेन 16 जून 2025 से हर सोमवार को चलेगी।

कोंकण रेलवे स्टेशनों पर ही होगा असर

जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवाड़ा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, पनवेल और रोहा जैसे स्टेशनों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, कोंकण रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

इन स्टेशनों पर समय में बदलाव

खेड़, चिपलुन, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, मडगांव, कारवार, कुमट, कुन्दापुरा, उडुपी, मंगलुरु, कन्नूर, कोझिकोड, तिरूर, शोरनूर, पालक्काड जंक्शन, कोयंबटूर स्टेशन पर समय बदला है।

यह भी पढ़ें...खुशखबरी... MP के इन दो शहरों के बीच फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन! जानें क्‍या रहेगा रूट

ट्रेन का संचालन समय विवरण

02198 जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन 13 जून 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक नए समय के हिसाब से चलेगी। ट्रेन के हर शुक्रवार रात 11:50 बजे जबलपुर से निकलेगी। कोयंबटूर रविवार शाम 5:10 बजे पहुंचेगी। 02197 कोयंबटूर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 16 जून 2025 से 20 अक्टूबर 2025 तक बदले समय के हिसाब से चलेगी। हर सोमवार दोपहर 3:10 बजे कोयंबटूर से निकलेगी। जबलपुर, बुधवार सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | Jabalpur Railway News | Change in train timings | RAILWAY | Monsoon

Tags:
  • MP News
  • Monsoon
  • Jabalpur Railway News
  • Change in train timings
  • RAILWAY
  • ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं