पूरे प्रदेश में होगी जबलपुर जैसी कार्रवाई, प्राइवेट स्कूलों पर कसी जाएगी नकेल

Marut raj | May 30, 2024, 16:59 IST
Share
Private schools action Jabalpur MP the sootr द सूत्र
Private schools action Jabalpur MP the sootr द सूत्र

जिस तरह जबलपुर में निजी स्कूलों की ओर से की जा रही वसूली के खिलाफ कार्रवाई की गई है, ठीक उसी तरह पूरे प्रदेश में एक्शन लिया जाएगा। सीएम मोहन यादव सरकार की ओर से इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।

भोपाल. अपने बच्चों कोप्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। जिस तरहजबलपुर में निजी स्कूलों की ओर से की जा रही वसूली के खिलाफ कार्रवाई की गई है, ठीक उसी तरह पूरे प्रदेश में एक्शन लिया जाएगा। सीएम मोहन यादव सरकार की ओर से इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।

पहले से बना है कानून


राज्य शासन की ओर से मध्यप्रदेश निजी विद्यालय ( फीस तथा संबन्धित विषयों का विनियमन ) अधिनियम 2018 एवं नियम 2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के समस्त जिलों के कलेक्टर्स को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए किए गए हैं।
यानी अब प्रदेश के सभी जिलों में होगी जबलपुर जैसी कार्रवाई होगी।



जबलपुर में निजी स्कूलों की फीस बढ़ाने की मनमानी ( jabalpur private school fees scam ) को लेकर पिछले दिनों कड़ी कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में 11 स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। प्राइवेट स्कूलों ने फीस घोटाला कर विद्यार्थियों के माता-पिता से 240 करोड़ तक की वसूली कर डाली।

इस मामले में कलेक्टर के आदेश पर ताबड़तोड़ एक्शन हुआ। 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 30 अभी भी फरार हैं। जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बीते दिनों प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ आम जनता से शिकायत मंगवाई थी। इन शिकायतों के बाद ही कार्रवाई की गई।

फीस बढ़ाकर वसूल लिए 240 करोड़


जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बीते दिनों जिले की आम जनता से प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शिकायत मंगवाई थी। सोमवार को इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जिले के 11 निजी स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया गया। जिला प्रशासन ने जांच में पाया कि अभी तक स्कूलों ने 81 करोड़ 30 लाख रुपए अतिरिक्त फीस के तहत वसूले हैं। यह वसूली 21 हजार से ज्यादा छात्रों से हुई है। जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के मुताबिक अनुमानित 1,037 निजी स्कूल में जांच की गई। इसमें 7 लाख बच्चों से करीब 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त फीस वसूली की गई है।

स्टेशनरी की दुकानों के साथ स्कूलों की सांठगांठ

स्कूलों पर कार्रवाई के बाद जबलपुर कलेक्टर ने निजी स्कूल की किताबों में कमीशनखोरी की पूरी तरकीब बताई। स्कुल प्रशासन हर साल किताबे बदलता है। प्रशासन की जांच में पाया गया कि इनमें से 90 प्रतिशत के करीब किताबें फर्जी होती है। स्कूल प्रशासन ने इन किताबों के नाम 25 मार्च तक पब्लिक किए। जबकि स्टेशनरी की दुकानों ने दिसंबर महीने में ही इन किताबों के ऑर्डर दे दिए थे।

इससे स्कूलों और स्टेशनरी की दुकानों में सांठगांठ साफ समझ आती है। ऐसा करके स्कूल मार्केट में किताबों की मोनोपॉली बना देते हैं। इसके अलावा स्कूल मैनेजमेंट द्वारा बदली गई किताबें ज्यादातर फर्जी होती है। इन्हें छपवाने में सिर्फ प्रिंटिंग का खर्चा होता है। ऐसे में स्टेशनरी को यह किताबें बहुत कम दामों में मिल जाती है। जबकि छात्रों को स्टेशनरी वाले किताबें महंगी कीमतों में बेचते हैं। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि स्कुल मनमाने तरीके से हर साल किताब बदल देते हैं। ऐसे में मार्केट में किसी और दुकानदार के पास स्कूल द्वारा चलाई जा रही किताबें नहीं होती।

ऑडिट रिपोर्ट में धांधली

जबलपुर स्कूल फीस घोटाला में कलेक्टर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा शासन के पोर्टल पर अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट अपलोड ही नहीं की जाती। इससे उनकी आय और व्यय का खर्च पता नहीं लग पाता था। जानकारी मांगे जाने पर यह ऑडिट में दर्शाते थे कि उन्हें अपनी दूसरी ब्रांच को संचालित करने के लिए खर्च करना पड़ा है। ऐसा ही दूसरी ब्रांच के द्वारा भी किया जाता था।

हर साल नया पाठ्यक्रम और ज्यादा किताबें

स्कूल प्रबंधन अपने प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता साथियों को मुनाफा पहुंचने के लिए हर साल अपने स्कूल का पाठ्यक्रम बदल देते थे। वहीं एक कक्षा में 10 से 15 किताबें पाठ्यक्रम में शामिल कर दी जाती थी ताकि अभिभावक ज्यादा से ज्यादा फर्जी किताबें खरीदने को मजबूर हो। जिसके कमीशन का सीधा फायदा स्कूल को होता था।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीएम यादव को भाया जबलपुर का आइडिया

जबलपुर में नकली किताबें जब्त

240 करोड़ रुपए का फीस घोटाला

शिवराज सिंह चौहान परिवार की बहू बनेगी जैन समाज की रिद्धि



एमपी निजी स्कूलों पर कार्रवाई जबलपुर प्राइवेट स्कूल MP private schools Action Jabalpur Private School

Tags:
  • jabalpur private school fees scam
  • निजी स्कूलों पर कार्रवाई
  • एमपी निजी स्कूलों पर कार्रवाई
  • MP private schools Action
  • जबलपुर प्राइवेट स्कूल
  • Jabalpur Private School
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज