पीएससी के सर्वर की समस्या, दो लाख में से मेंस के लिए पास हुए उम्मीदवार नहीं भर पाए फार्म, तारीख नहीं बढ़ा रहा आयोग

Pratibha Rana | Feb 23, 2024, 11:43 IST
Share
7क
PSC server problem

पीएससी की कार्यशैली पर हाईकोर्ट जबलपुर की सख्त टिप्पणी के बाद भी ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। एमपी ऑनलाइन का सर्वर सही नहीं चलने की लगातार शिकायत आ रही है लेकिन आयोग फार्म भरने की तारीख बढ़ाने के लिए ही तैयार नहीं है।

संजय गुप्ता, INDORE. पीएससी (PSC) की कार्यशैली पर हाईकोर्ट जबलपुर की सख्त टिप्पणी के बाद भी ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। एमपी ऑनलाइन का सर्वर सही नहीं चलने की लगातार शिकायत आ रही है, लेकिन आयोग फार्म भरने की तारीख बढ़ाने के लिए ही तैयार नहीं है (psc server problem)। राज्य सेवा परीक्षा प्री 2024 में यह समस्या आने के बाद अब राज्य सेवा मेंस 2023 में भी आई है और उम्मीदवारों की अंतिम तारीख बीत गई और वह फार्म ही नहीं भर सके।

ये खबर भी पढ़िए...51 प्रतिशत वोट हासिल करने BJP ने बनाई रणनीति, प्रवासी कार्यकर्ताओं की बूथों से कराई जा रही मैपिंग

इस बार सिर्फ सात दिन ही दिए गए

उम्मीदवारों ने बताया कि हर मेंस का फार्म भरने के लिए सामान्य तौर पर 20 दिन मिलते हैं, लेकिन इस बार आयोग ने मेंस तारीख बढ़ाने के आंदोलन के बाद इस प्रक्रिया को देरी से शुरू किया और केवल सात दिन दिए। अंतिम दिन 22 फरवरी को सर्वर में समस्या रही और कई लोग मेंस का फार्म नहीं भर सके। अब आयोग इसमें एक-दो दिन की भी राहत देने के लिए तैयार नहीं है। उधर हाईकोर्ट के आर्डर से फार्म भरने के लिए पात्र उम्मीदवार के लिए यह विंडो खुल रही है, तो फिर उम्मीदवारों की मांग है कि यह सभी के लिए खोल दी जाए, वैसे भी परीक्षा तो 11 मार्च से है और आयोग ने समय भी पहले ही कम दिया था।

ये खबर भी पढ़िए...वीरा राणा बनी रहेंगी एमपी की चीफ सेक्रेटरी!

दो लाख में से पास हुए 6,662 उम्मीदवार

राज्य सेवा परीक्षा प्रदेश की सबसे अहम परीक्षा होती है जिसके लिए हर साल औसतन दो लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं। राज्य सेवा परीक्षा 2023 प्री में भी दो लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए और जिसमें से केवल 6662 उम्मीदवार (229 पदों के लिए) मेंस के लिए पास घोषित हुए। अब इतनी मुश्किल से प्री निकली है और इसके बाद भी वह मेंस के लिए फार्म नहीं भर सकें तो इससे ज्यादा ज्यादती क्या होगी? लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं और ना ही आयोग मानने को तैयार है कि सर्वर में समस्या है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल मास्टर प्लान पांचवीं बार होगा रद्द, दोबारा जारी होगा ड्राफ्ट

राज्य सेवा प्री 2024 में भी यही रहा

इसके पहले राज्य सेवा प्री 2024 में भी इसी तरह की शिकायतें सामने आई थी और उम्मीदवारों ने आयोग में जाकर मांग भी की थी। इसकी अंतिम तारीख 18 फरवरी थी, जो बीत गई है और कई उम्मीदवार इसमें आवेदन भरने से चूक गए, इसके चलते इस बार आयोग में सबसे कम उम्मीदवार आवेदन कर सके हैं जिनकी संख्या 1.90 लाख है।

ये खबर भी पढ़िए...अमित शाह 25 फरवरी को भोपाल आएंगे, कई कांग्रेसी कर सकते हैं BJP ज्वाइन

हाईकोर्ट ने की है तल्ख टिप्पणियां

इसके पहले जबलपुर हाईकोर्ट ने प्री 2023 के प्रश्नों पर आयोग की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणियां की है और यहां तक कहा कि आयोग किसी भी तरह कैसे भी करके अपने फैसले को सही साबित करने पर तुला है। वहीं विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट को देखकर तो यह कह दिया कि आयोग आंखों में धूल झोंक रहा है।

Tags:
  • PSC
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • पीएससी
  • MPPSC
  • psc server problem
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई