राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस 2026: जनसंपर्क बना लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ, डिजिटल युग में बढ़ी भूमिका
Pawan Modiya | Apr 26, 2026, 23:09 IST
Photograph: (the sootr)
राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर भोपाल में कार्यक्रम, जनसंपर्क को लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ बताते हुए डिजिटल युग में इसकी बढ़ती भूमिका पर चर्चा। जनसंपर्क और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।
आज के दौर में जनसंपर्क (Public Relations) केवल सूचना प्रसारण का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह लोकतंत्र की मजबूती का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। भोपाल में Public Relations Society of India द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने इस विषय पर गहन चर्चा की।
इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था—“जनसंपर्क: लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ (Fifth Pillar of Democracy)”।
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं ने जनसंपर्क की लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर ने कहा कि, "आज के दौर में जनसंपर्क सिर्फ सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं है, यह सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु बन चुका है।" उन्होंने कहा कि अब डिजिटल युग में जनसंपर्क की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। सोशल मीडिया के प्रभाव ने इसे और व्यापक बना दिया है।
प्रख्यात साहित्यकार डॉ. उर्मिला शिरीष ने इस बात को रेखांकित किया कि "संवाद की शुचिता ही लोकतंत्र की जान है।" उन्होंने कहा कि जब जनसंपर्क पेशेवर मानव संवेदनाओं के साथ तथ्यों को समाज तक पहुँचाते हैं, तो यही लोकतंत्र के स्थायित्व का कारण बनता है।
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. नरेन्द्र कुमार थापक ने कहा कि "बदलते तकनीक के दौर में जनसंपर्क की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। यह एक ऐसा माध्यम है जो भ्रांतियों को दूर कर समाज को सही दिशा दिखाता है।"
विशिष्ट विभूतियों का
समारोह में जनसंपर्क विभाग के उप संचालक सुनील वर्मा, सहायक संचालक निहारिका मीना और हिमांशी बजाज को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 'लोक संपर्क सम्मान' से नवाजा गया। साथ ही, वरिष्ठ आंचलिक पत्रकार मुन्नालाल मिश्रा और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की रिसर्च एसोसिएट डॉ. बीनम यादव को भी सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तीकरण के प्रतीक रूप में 7 महिला पत्रकारों योजना लाड़, निधि परमार, ऋषिता तोमर, कोपल बरखाने, साक्षी त्रिपाठी, राशि श्रीवास्तव और दीप्ति तोमर को 'अचला-उदिता' अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI), भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने सभी सम्मानित अधिकारियों, पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि "आप सभी का समर्पण जनसंपर्क के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है और पीआरएसआई भविष्य में भी इसी तरह प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा।"
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक, कार्पोरेट और मीडिया जगत के प्रतिनिधि, जनसंचार और पत्रकारिता क्षेत्र के विद्यार्थी, और अन्य लोग इस समारोह का हिस्सा बने। समापन समारोह में पीआरएसआई की ओर से सचिव डॉ. पंकज मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
खेलो MP में खेल! पुरस्कार राशि में कटौती से भड़का गुस्सा, खिलाड़ी बोले- हमें ठगा गया
लंबे इंतजार के बाद अपेक्स बैंक को अध्यक्ष, अंदरूनी खींचतान के बीच महेंद्र यादव पर मुहर
भोपाल गैस त्रासदी का दर्द बयां करने वाले दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधन
भोपाल में इंदौर मॉडल लागू, रात 12 बजे से पहले बंद होंगे बार और क्लब
इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था—“जनसंपर्क: लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ (Fifth Pillar of Democracy)”।
लोकतंत्र का सजग प्रहरी है जनसंपर्क
संवाद की शुचिता से बनता है स्वस्थ लोकतंत्र
जनसंपर्क और शिक्षा की महत्ता
विशिष्ट विभूतियों का सम्मान
WhatsApp Image 2026-04-26 at 9.44.49 PM
महिला पत्रकारों को मिला 'अचला-उदिता' अवार्ड
पीआरएसआई ने दी बधाई
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक, कार्पोरेट और मीडिया जगत के प्रतिनिधि, जनसंचार और पत्रकारिता क्षेत्र के विद्यार्थी, और अन्य लोग इस समारोह का हिस्सा बने। समापन समारोह में पीआरएसआई की ओर से सचिव डॉ. पंकज मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ये खबरें भी पढ़ें...
लंबे इंतजार के बाद अपेक्स बैंक को अध्यक्ष, अंदरूनी खींचतान के बीच महेंद्र यादव पर मुहर
भोपाल गैस त्रासदी का दर्द बयां करने वाले दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधन
भोपाल में इंदौर मॉडल लागू, रात 12 बजे से पहले बंद होंगे बार और क्लब
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari