लंबे इंतजार के बाद अपेक्स बैंक को अध्यक्ष, अंदरूनी खींचतान के बीच महेंद्र यादव पर मुहर

Ramanand Tiwari | Published:
Share
mahendra-yadav
mahendra-yadav

मध्य प्रदेश के अपेक्स बैंक को एक दशक से ज्यादा समय बाद स्थायी अध्यक्ष मिल गया है। किसान नेता महेंद्र सिंह यादव को इस पद पर नियुक्त किया गया है।

News in Short

  • महेंद्र यादव का नाम पहले से सूची में शामिल था।
  • बीच में संगठन स्तर पर खींचतान बढ़ी।
  • कुछ समय के लिए उनकी दावेदारी कमजोर पड़ी।
  • मोहन यादव और सिंधिया फैक्टर निर्णायक रहा।
  • लंबे इंतजार के बाद बैंक को स्थायी नेतृत्व मिला।

News in Detail

मध्यप्रदेश के अपेक्स बैंक को एक दशक से ज्यादा समय बाद नया अध्यक्ष मिला है। किसान नेता महेंद्र सिंह यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि उनका नाम पहले से चर्चा में था, लेकिन बीच में संगठन की राजनीति के चलते मामला अटक गया। आखिरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति के बाद तस्वीर साफ हुई और नियुक्ति पर मुहर लग गई।

पहले तय, फिर अटका नाम

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा संगठन ने महेंद्र सिंह यादव का नाम काफी पहले ही तय कर लिया था। वे खुद भी आश्वस्त थे कि उन्हें जिम्मेदारी मिलेगी। लेकिन जैसे-जैसे निगम-मंडलों की नियुक्तियों पर राजनीतिक दांव-पेंच शुरू हुए, माहौल बदलने लगा। कई नाम सामने आए और समीकरण उलझ गए। इससे उनका उत्साह भी ठंडा पड़ गया।

यहां बदला पूरा खेल

बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव के करीबी होने का फायदा महेंद्र यादव को मिला। साथ ही अशोकनगर चुनाव में प्रभारी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति भी उनके पक्ष में गई। यानी संगठन और सरकार दोनों स्तर पर सहमति बनने के बाद ही उनकी नियुक्ति संभव हो सकी।

लंबे समय तक खाली क्यों रही कुर्सी?

अपेक्स बैंक की शीर्ष कुर्सी वर्षों तक खाली रही। 13 मई 2015 को कोर्ट के आदेश से संचालक मंडल भंग हुआ। इसके बाद बैंक प्रशासक के जरिए संचालित होता रहा। कई बार चुनाव घोषित हुए, लेकिन हर बार टल गए। इस वजह से बैंक लंबे समय तक स्थायी नेतृत्व से वंचित रहा।

कांग्रेस से भाजपा तक का सफर

एक समय इस बैंक पर कांग्रेस नेताओं का प्रभाव रहा। 2009 से 2015 तक भंवर सिंह शेखावत अध्यक्ष रहे। उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद भी नए चुनाव नहीं हुए और बाद में कोर्ट के आदेश से पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी गई।अब भाजपा सरकार में यह एक अहम नियुक्ति मानी जा रही है।

संगठन का मैसेज क्या है?

यह नियुक्ति सिर्फ एक पद भरने भर की नहीं है। यह संकेत है कि सरकार और संगठन के बीच तालमेल बन चुका है लंबित नियुक्तियों की प्रक्रिया अब तेज हो सकती है।

अंतिम फैसले अब शीर्ष स्तर की सहमति से ही होंगे

महेंद्र सिंह यादव की नियुक्ति एक लंबे इंतजार का अंत है। यह साफ हो गया कि सिर्फ नाम तय होना काफी नहीं। संगठन की राजनीति और शीर्ष नेतृत्व की सहमति ही अंतिम निर्णय करती है। अब यह देखा जाएगा कि यह फैसला अपेक्स बैंक को स्थिरता देता है या सियासी समीकरण बदलते रहेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP शासन का बड़ा फैसला: उज्जैन, ग्वालियर और अमरकंटक विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियां

भवन विकास निगम में करोड़ों के टेंडर में झोल, खास ठेकेदार के लिए नियम नहीं, आंखें बंद!

एमपी में 5 से 6 लाख महंगी हुई शादियां, सोना-चांदी के दाम सातवें आसमान पर

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • अपेक्स बैंक
  • महेंद्र यादव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर