क्वालिटी टेस्ट के नए सिस्टम के विरोध में PWD के इंजीनियर, हड़ताल पर गए तो अटक जाएंगे प्रोजेक्ट
Sanjay Sharma | Mar 01, 2025, 22:18 IST
PWD engineers opposed the new system of quality test
पीडब्लूडी द्वारा लागू नई जांच प्रक्रिया ने विभाग में असंतोष की लहर पैदा कर दी है। ज्यादातर अधिकारी और इंजीनियर इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं, और उन्हें इसे एकपक्षीय मानते हुए वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा हाल ही में लागू की गई जांच प्रक्रिया को लेकर उलझन खड़ी हो गई है। विभाग के ज्यादातर अफसर और इंजीनियर इस जांच प्रक्रिया और गाइडलाइन के विरोध में खड़े हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री के निर्देश पर लागू की गई नई जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाकर अधिकारी-कर्मचारी इसे एक पक्षीय बता रहे हैं। प्रक्रिया को वापस लेने के लिए अब विभाग के तकनीकी अमले ने 4 मार्च से हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दे दी है।
दरअसल, पीडब्ल्यूडी द्वारा विभागीय कामों की जांच के लिए नई गाइडलाइन लेकर आया है। विभागीय मंत्री राकेश सिंह की दिलचस्पी के बाद इसे लागू भी कर दिया गया है। इसके तहत हर महीने 5 और 20 तारीख को विभाग के मुख्य अभियंता एक-दूसरे के परिक्षेत्रों में निरीक्षण करेंगे। एक मुख्य अभियंता अपने कार्यक्षेत्र के बाहर दूसरे परिक्षेत्र में निर्माण की गुणवत्ता की जांच- परख करेंगे। निरीक्षण के बाद त्वरित रूप से काम की गुणवत्ता को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार तकनीकी अमले पर कार्रवाई भी त्वरित करने का प्रावधान किया गया है।
पीडब्ल्यूडी में निर्माण कार्यों की अधिकारी बदलकर रेंडम जांच कराने की प्रक्रिया इंजीनियरों पर भारी पड़ रही है। मंत्री राकेश सिंह के निर्देश के बाद मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी अपने दायरे के बाहर दूसरे परिक्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। इस दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की स्थिति पर उनकी रिपोर्ट के आधार पर धड़ाधड़ कार्रवाई भी हो रही है। इस वजह से पिछले कुछ समय में लगातार इंजीनियर निलंबित हुए हैं। इंजीनियरों का कहना है कि जांच के बाद उनके पक्ष और वास्तविक कारण का ब्यौरा जुटाए बिना रिपोर्ट तैयार होने से उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई हो रही है। इसलिए तकनीकी अमले में विभाग की इस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।
ये खबर भी पढ़ें... जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर को कोर्ट की फटकार, HC ने हलफनामे में मांगा जवाब
विभाग की नई व्यवस्था से नाराज पीडब्ल्यूडी इंजीनियर एसोसिएशन ने विरोध शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के सचिव नीरज पांडे का कहना है कोई भी कार्रवाई एकपक्षीय नहीं होनी चाहिए। मुख्य अभियंता परिक्षेत्र बदलकर निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करेंगे तो उन्हें जमीनी परिस्थितियों का पता कैसे लगेगा। व्यवस्था में संबंधित इंजीनियर या तकनीकी अधिकारी का पक्ष भी लिया जाना चाहिए। विभाग में अमले की कमी है। एक- एक इंजीनियर कई- कई साइटों की निगरानी कर रहा है। दोहरे_तिहरे दायित्वों के बावजूद त्रुटि की पूरी जिम्मेदारी उसके ऊपर क्यों लादी जानी चाहिए। यदि विभाग एक पक्षीय कार्रवाई की व्यवस्था को बंद नहीं करता या उसमें जरूरी बदलाव नहीं लाता तो विभाग के इंजीनियर 4 मार्च से हड़ताल पर चले जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... चार घरों ने नहीं भरा बिजली बिल, विद्युत विभाग ने काट दिया पूरे गांव का कनेक्शन
इनदिनों प्रदेश में पीडब्ल्यूडी के सैंकड़ा भर से ज्यादा छोटे-बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। भवन से लेकर सड़क जैसे कामों में पूरा अमला जुटा हुआ है। यदि गाइडलाइन से नाराज इंजीनियर 4 मार्च से हड़ताल पर जाते हैं तो इसका असर इन प्रोजेक्ट्स की रफ्तार पर पड़ेगा। हड़ताल की अवधि लंबी होने के कारण ये प्रोजेक्ट कुछ दिन से लेकर महीने- दो महीने या उससे ज्यादा समय तक पिछड़ सकते हैं। इसका खामियाजा भुगतने की आशंका से निर्माण एजेंसियां भी मुश्किल में हैं। हर प्रोजेक्ट्स में दर्जन भर मजदूरों से लेकर सैंकड़ों कर्मचारी लगते हैं। ऐसे में कुछ दिनों की देरी भी कंपनियों को लाखों रुपए का नुकसान करा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में डिलीवरी के बाद बेसुध हुई 5 महिलाएं, चली गई याददाश्त, डॉक्टर-परिजन हैरान
सीएम मोहन की बड़ी घोषणा, बोले- आगे 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार
विभागीय कामों की जांच के लिए नई गाइडलाइन
धड़ाधड़ निलंबन से नाराजगी
ये खबर भी पढ़ें... जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर को कोर्ट की फटकार, HC ने हलफनामे में मांगा जवाब
नहीं बदली व्यवस्था तो होगी हड़ताल
ये खबर भी पढ़ें... चार घरों ने नहीं भरा बिजली बिल, विद्युत विभाग ने काट दिया पूरे गांव का कनेक्शन
तो प्रदेश भर में पिछड़ जाएंगे प्रोजेक्ट
ये खबर भी पढ़ें... MP में डिलीवरी के बाद बेसुध हुई 5 महिलाएं, चली गई याददाश्त, डॉक्टर-परिजन हैरान
सीएम मोहन की बड़ी घोषणा, बोले- आगे 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari