सतपुड़ा और विंध्याचल भवनों को तोड़कर बनाएंगे आधुनिक ऑफिस कॉम्प्लेक्स

Amresh Kushwaha | Jul 30, 2024, 08:59 IST
Share
सतपुड़ा & विंध्याचल
सतपुड़ा & विंध्याचल

अरेरा हिल्स पर स्थित सरकारी दफ्तरों के कॉम्प्लेक्स सतपुड़ा और विंध्याचल भवनों का रिनोवेशन नहीं किया जाएगा। इन दोनों भवनों के रिनोवेशन के लिए पीडब्ल्यूडी ने 167.59 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा था...

अरेरा हिल्स पर स्थित सतपुड़ा और विंध्याचल भवनों के रिनोवेशन प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। अब इन दोनों भवनों को तोड़ने की तैयारी चल रही है। इनको तोड़कर यहां आधुनिक ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

जानें क्या था रिनोवेशन प्रोजेक्ट

कैबिनेट ने पिछले साल 31 अगस्त को दोनों भवनों के रिनोवेशन प्रोजेक्ट स्वीकृत किए थे। इसके लिए 167.59 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे। आपको बता दें कि अब इसे निरस्त कर स्टेट ऑफ द आर्ट ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव में MP-CG की 8 सीटों पर BJP की जीत का अंतर बढ़े हुए मतदान से ज्यादा!

दोनों भवनों को तोड़ने का लिया गया फैसला

सतपुड़ा और विंध्याचल को लेकर 16 जुलाई को बैठक का आयोजन किया गया था। मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी ने दोनों भवनों को लेकर दो विकल्प रखे थे। इसमें एक तो भवनों को रिनोवेट करने और दूसरा उनके स्थान पर नए ऑ​​फिस कॉम्प्लेक्स बनाने का। बैठक में इन दोनों विकल्प पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया कि दोनों भवनों को तोड़कर आधुनिक ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाया जाए।

ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में नकली नोट छापने वाली गैंग का पर्दाफाश, 200- 500 के नकली नोट बनाकर मार्केट में बेचे

कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही प्रस्ताव पर होगा काम

आपको बता दें कि इस कॉम्प्लेक्स में क्या होगा और इसे बनाने पर कितना खर्च आएगा, इसका प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं यह प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही अमल में लाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : MP समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी के 350 गांव डूबे

1982 में बनकर तैयार हुए थे भवन

सतपुड़ा और विंध्याचल भवन 1982 में बनकर तैयार हुए थे। वहीं सतपुड़ा भवन के निर्माण में उस समय कुल 4.61 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। आपको बता दें कि पिछले दिनों आग लगने के बाद रिनोवेशन का प्लान बनाया गया था। वर्तमान में यहां चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा, आयुष और आदिम जाति कल्याण जैसे विभाग हैं।

वहीं विंध्याचल की बात करें तो इसके निर्माण में कुल 4.95 करोड़ रुपए खर्च आया था। यहां अभी उद्योग, सहकारिता, कृषि जैसे विभाग हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सतपुड़ा भवन का रेनोवेशन
  • Mp news in hindi
  • MP News Update
  • सतपुड़ा भवन
  • विंध्याचल भवन
  • सतपुड़ा और विंध्याचल भवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं