ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह का फैज कुरैशी हत्याकांड पर फैसला सुर्खियों में

Sandeep Kumar | Published:
Share
Former Judge giribala singh
Former Judge giribala singh

ट्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई कार्रवाई के बाद पूर्व जज गिरिबाला सिंह फिर सुर्खियों में हैं। उनका फैज कुरैशी हत्याकांड का फैसला चर्चा का विषय बन गया है।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद गिरिबाला सिंह के आखिरी फैसले की चर्चा तेज हो गई। यह फैसला भोपाल के फैज कुरैशी हत्याकांड से जुड़ा था।

अदालत ने आरोपी शफीक कुरैशी को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया। गिरिबाला सिंह ने 13 फरवरी 2023 को यह फैसला सुनाया। अदालत ने कहा अभियोजन पक्ष हत्या का आरोप साबित नहीं कर सका। प्रत्यक्षदर्शी गवाह, वैज्ञानिक साक्ष्य और एफएसएल रिपोर्ट आरोपी की संलिप्तता साबित नहीं कर पाए।

क्या है फैज कुरैशी हत्याकांड ?

25 जुलाई 2021 की रात तलैया थाना क्षेत्र में फैज कुरैशी पर चाकू से हमला हुआ था। गंभीर रूप से घायल फैज की अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी शफीक कुरैशी को गिरफ्तार किया था। साथ ही चाकू और अन्य सामग्री बरामद होने का दावा किया गया।

13 फरवरी 2023 का फैसला

इस मामले में तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह ने 13 फरवरी 2023 को फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष हत्या का आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका। गवाहों के मुकरने और वैज्ञानिक साक्ष्यों की कमी के कारण आरोपी को दोषमुक्त किया गया।

गवाहों के मुकरने का प्रभाव

सुनवाई में प्रमुख गवाह अमान कुरैशी, अफसान कुरैशी, जीशान और समीर अपने पुराने बयानों से मुकर गए। किसी ने अदालत में यह स्वीकार नहीं किया कि उसने आरोपी को हमला करते देखा था। गवाहों के बयानों में यह अंतर अभियोजन पक्ष के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

एफएसएल रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्य

अदालत ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट (FSL Report) अभियोजन के दावों को निर्णायक रूप से साबित नहीं कर सकती। वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर्याप्त नहीं थे। केवल पुलिस के बयानों पर दोष सिद्ध नहीं किया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट के सिद्धांत का हवाला

अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के सिद्धांत का हवाला दिया कि अभियोजन को आरोप संदेह से परे साबित करना होता है। हर उचित संदेह का लाभ आरोपी को दिया जाना चाहिए। इसी आधार पर शफीक कुरैशी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषमुक्त किया गया।

गिरिबाला सिंह का फैसला

पूर्व जज गिरिबाला सिंह के फैसले को अब ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई की कार्रवाई के बाद फिर से देखा जा रहा है। उनके न्यायिक करियर के अहम फैसले, सार्वजनिक और मीडिया में चर्चा का विषय बन गए हैं।

कब हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत

ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में 24 मई को दिल्ली एम्स की टीम ने भोपाल एम्स में दूसरा पोस्टमार्टम किया था।

ये भी पढ़ें...

ट्विशा शर्मा मर्डर केस: आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI की रिमांड में

लव मैरिज हो या अरेंज, एमपी में हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: सोम डिस्टिलरीज पर GST विभाग की सख्ती

Tags:
  • सीबीआई
  • मध्य प्रदेश
  • एफएसएल रिपोर्ट
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
  • ट्विशा शर्मा मर्डर केस
  • पूर्व जज गिरिबाला सिंह
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल