राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा MP में 2 मार्च से 6 मार्च तक निकलेगी, जानिए पूरा शेड्यूल

Pratibha Rana | Feb 23, 2024, 11:42 IST
Share
रलरप
भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च की शाम 5 बजे उज्जैन पहुंचेंगी। इस दिन राहुल गांधी दो घंटे शहर में रहेंगे। वे सबसे पहले महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे।

BHOPAL. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyaya Yatra) 5 मार्च की शाम 5 बजे उज्जैन पहुंचेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ कमलनाथ भी नजर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में 2 मार्च से 6 मार्च तक निकलेगी। उनका उज्जैन में महाकाल दर्शन (Rahul Gandhi Mahakal Darshan) का भी कार्यक्रम है। महाकाल के दर्शन करने के बाद राहुल महाकाल चौराहा से देवासगेट चौराहे तक रोड शो करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...अमित शाह 25 फरवरी को भोपाल आएंगे, कई कांग्रेसी कर सकते हैं BJP ज्वाइन

तय हुआ मध्य प्रदेश का पूरा शेड्यूल


भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गुरुवार (22 फरवरी) को कांग्रेसियों की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधायक रवि जोशी, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बोस, पूर्व नगराध्यक्ष डॉ. बटुकशंकर जोशी, माया त्रिवेदी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया व जिला ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल मौजूद रहे। बैठक में इस यात्रा को लेकर शेड्यूल तैयार किया गया।

ये खबर भी पढ़िए..पीएससी के सर्वर की समस्या, दो लाख में से मेंस के लिए पास हुए उम्मीवार नहीं भर पाए फार्म, तारीख नहीं बढ़ा रहा आयोग

MP में 2 मार्च से 6 मार्च तक निकलेगी यात्रा


जानकारी के मुताबिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को धौलपुर से मध्य प्रदेश के मुरैना आएगी। यहां से ग्वालियर, बामौर होते हुए घाटीगांव पहुंचेगी। 3 मार्च को घाटीगांव से मोहना, शिवपुरी, कोलारस होते हुए बदरवास के पास रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 4 मार्च को बदरवास से बमोरी, गुना, राघौगढ़, बीनागंज होते हुए ब्यावरा के पास रात्रि विश्राम होगा। 5 मार्च को ब्यावरा से शुरू होकर पचौर, सारंगपुर, शाजापुर, मक्सी होते हुए उज्जैन में रात्रि विश्राम करेगी। 6 मार्च को उज्जैन से शुरू होकर बड़नगर, बदनावर रतलाम, सैलाना होते हुए दोबारा राजस्थान जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए..51 प्रतिशत वोट हासिल करने BJP ने बनाई रणनीति, प्रवासी कार्यकर्ताओं की बूथों से कराई जा रही मैपिंग

भारत जोड़ो न्याय यात्रा


भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में एक राजनीतिक यात्रा है। यह यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 16 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई। यात्रा का उद्देश्य भारत में सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और न्याय को बढ़ावा देना था।

यात्रा का मार्ग


यात्रा 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करती हुई 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरी।

ये खबर भी पढ़िए..छिंदवाड़ा समेत BJP इन 5 लोकसभा सीट पर सबसे पहले तय करेगी उम्मीदवार

यात्रा के मुख्य मुद्दे:


  • सामाजिक सद्भाव: यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत में सामाजिक सद्भाव और भाईचारा को बढ़ावा देना था।
  • आर्थिक समानता: यात्रा का उद्देश्य भारत में आर्थिक समानता को बढ़ावा देना और गरीबी को कम करना भी था।
  • न्याय: यात्रा का उद्देश्य भारत में सभी नागरिकों के लिए न्याय सुनिश्चित करना था।

यात्रा के प्रभाव:


यात्रा को INC के लिए एक बड़ी सफलता माना जाता है। इसने INC के राजनीतिक आधार को मजबूत करने और पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार करने में मदद की।

यात्रा के बारे में कुछ रोचक तथ्य:


यात्रा में राहुल गांधी के साथ INC के कई अन्य नेता भी शामिल हुए, जिनमें प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और अखिलेश प्रताप सिंह शामिल हैं।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई लोगों से मुलाकात की, जिनमें किसान, मजदूर, छात्र और महिलाएं शामिल हैं।
यात्रा को सोशल मीडिया पर भी काफी समर्थन मिला।

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • Bharat Jodo Nyaya Yatra
  • Rahul Gandhi Mahakal Darshan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज