राहुल गांधी के निर्देश से उमंग सिंघार बने एमपी की 'आदिवासी राजनीति' का नया चेहरा
Ramanand Tiwari | Mar 18, 2026, 22:52 IST
rahul gandhi
राहुल गांधी के निर्देश से उमंग सिंघार ने आदिवासी मुद्दों की जिम्मेदारी ली। दिल्ली में राहुल गांधी से बैठक के बाद आदिवासी अधिकारों पर नई रणनीति तैयार हुई। यह अब केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा।
BHOPAL. मध्यप्रदेश की राजनीति में बुधवार को हलचल तेज हो गई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिल्ली में राहुल गांधी से लंबी बैठक की। राहुल गांधी ने आदिवासियों को एकजुट करने और उनकी लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का संदेश दिया। इस बैठक से उमंग सिंघार को प्रदेश में आदिवासी मुद्दों की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिले हैं।
नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी सलाहकार समिति की बैठक में उमंग सिंघार शामिल हुए। बैठक में राहुल गांधी की मौजूदगी ने इसे और अहम बना दिया। बताया जा रहा है कि आधिकारिक चर्चा के बाद राहुल गांधी और सिंघार के बीच लंबी वन-टू-वन बातचीत हुई, जिसने सियासी हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया।
राहुल गांधी ने आदिवासी मुद्दों पर स्पष्ट लाइन खींचते हुए कहा, आदिवासी देश के असली मालिक हैं। उन्होंने जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का पहला अधिकार बताया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इन अधिकारों के लिए खुलकर संघर्ष करेगी। किसी भी कीमत पर अधिकार छीने नहीं जाने दिए जाएंगे। यह बयान आदिवासी राजनीति को केंद्र में लाने का संकेत है।
राहुल गांधी माफी मांगो: 204 पूर्व अधिकारियों की खुली चिट्ठी
इस बैठक के बाद सबसे ज्यादा फोकस उमंग सिंघार पर आ गया है। उन्हें मध्यप्रदेश में आदिवासी मुद्दों को लीड करने की जिम्मेदारी मिली है। जमीनी स्तर पर संगठन को एक्टिव करना, आदिवासी वर्ग की आवाज सरकार तक पहुंचाना और रणनीति के तहत प्रदेश में आंदोलन खड़ा करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी। यानी उमंग सिंघार अब सिर्फ नेता प्रतिपक्ष नहीं, बल्कि आदिवासी एजेंडा के मुख्य चेहरा बनकर उभर रहे हैं। कांग्रेस की नई रणनीति एमपी से देश तक फोकस करने की है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अब आदिवासी मुद्दों को केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रखेगी। पार्टी इसे पूरे देश में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बनाएगी। इसके लिए केंद्रीय स्तर पर रणनीति तैयार हो चुकी है। हर राज्य में उसी के हिसाब से काम किया जाएगा।
राहुल गांधी का बड़ा बयान, जाति देखकर फेल करते हैं दिल्ली विश्वविद्यालय
मध्यप्रदेश में आदिवासी वोट बैंक बेहद अहम है। ऐसे में कांग्रेस का फोकस इस वर्ग पर बढ़ना, उमंग सिंघार को फ्रंटलाइन में लाना और सरकार पर "आदिवासी अन्याय" का मुद्दा उठाना सीधे सियासी टकराव को तेज करेगा। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल मच गई है। प्रतिद्वंदियों में बेचैनी है और सिंघार का कद बढ़ा है।
‘लापता प्रभारी मंत्री और बेहाल प्रदेश’: उमंग सिंघार का सरकार पर सीधा हमला
यह बैठक सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि सियासी पावर शिफ्ट का संकेत मानी जा रही है। भविष्य में उमंग सिंघार को और बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।
भागीरथपुरा कांड में क्या जाति देखकर IAS पर तय हुई कार्रवाई, उमंग सिंघार के गंभीर आरोप
मैदान में असर दिखेगा। अब नजर इस बात पर है कि उमंग सिंघार जमीनी स्तर पर कैसे मुद्दे उठाते हैं। कांग्रेस आदिवासी एजेंडे को कितना आक्रामक बनाती है। सरकार इस रणनीति का जवाब कैसे देती है।
दिल्ली में क्या हुआ? अंदर की पूरी कहानी
राहुल गांधी ने आदिवासी मुद्दों पर स्पष्ट लाइन खींचते हुए कहा, आदिवासी देश के असली मालिक हैं। उन्होंने जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का पहला अधिकार बताया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इन अधिकारों के लिए खुलकर संघर्ष करेगी। किसी भी कीमत पर अधिकार छीने नहीं जाने दिए जाएंगे। यह बयान आदिवासी राजनीति को केंद्र में लाने का संकेत है।
राहुल गांधी माफी मांगो: 204 पूर्व अधिकारियों की खुली चिट्ठी
उमंग सिंघार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अब आदिवासी मुद्दों को केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रखेगी। पार्टी इसे पूरे देश में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बनाएगी। इसके लिए केंद्रीय स्तर पर रणनीति तैयार हो चुकी है। हर राज्य में उसी के हिसाब से काम किया जाएगा।
राहुल गांधी का बड़ा बयान, जाति देखकर फेल करते हैं दिल्ली विश्वविद्यालय
एमपी में क्यों बढ़ेगी सियासी गर्मी?
‘लापता प्रभारी मंत्री और बेहाल प्रदेश’: उमंग सिंघार का सरकार पर सीधा हमला
प्रतिद्वंदियों में हलचल
भागीरथपुरा कांड में क्या जाति देखकर IAS पर तय हुई कार्रवाई, उमंग सिंघार के गंभीर आरोप
आगे क्या होगा?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari