भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले
Sandeep Kumar | Jun 21, 2026, 17:45 IST
भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द
झांसी मंडल के ललितपुर यार्ड में एक माह का मेगा ब्लॉक होगा। इसके चलते कई ट्रेनें रद्द की गई है, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदले गए है। इसका सीधा असर भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम होना है।
- यह काम 1 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा।
- रेलवे ने इसके लिए तीन चरणों में योजना बनाई है।
- इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ डायवर्ट होंगी।
- कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी, यात्री पहले जानकारी ले लें।
कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का रूट बदला
इस दौरान तीसरी लाइन के साथ अप और डाउन लाइन पर भी अलग-अलग चरणों में ब्लॉक लिया जाएगा। काम पूरा होने तक कई ट्रेनों के संचालन पर सीधा असर पड़ेगा। इसक असर एमपी के भोपाल रेलवे मंडल पर भी पड़ेगा। इसके चलते कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। दर्जनों ट्रेनों का रूट बदल दिया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
लखनऊ सिटी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 11 और 18 जुलाई को रद्द रहेगी। एसएमवीटी बेंगलुरु-लखनऊ सिटी स्पेशल 14 और 21 जुलाई को नहीं चलेगी। हुबली-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 13 जुलाई को रद्द रहेगी। योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस 16 जुलाई को नहीं चलेगी।
इसके अलावा जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 से 20 जुलाई तक बीना-झांसी-मथुरा मार्ग की जगह बीना-रुठियाई मार्ग से चलेगी। हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी 13 से 20 जुलाई तक इसी बदले रास्ते से जाएगी।
मथुरा-झांसी-बीना मार्ग की ट्रेनों का रूट बदला
हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस 20 जुलाई को बदले मार्ग से जाएगी। अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 16 से 19 जुलाई तक डायवर्ट रहेगी। दूसरी हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 20 जुलाई को भी इसी रूट पर चलेगी।
अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 19 जुलाई को डायवर्ट होगी। अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस 17 से 20 जुलाई तक मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से चलेगी। इन सभी ट्रेनों का सफर का समय भी कुछ बदल सकता है।
कानपुर जाने वाली इन ट्रेनों का मार्ग बदला
इन ट्रेनों के मार्ग बदले गए
railway-mega-block-july-lalitpur-yard
अयोध्या , गोरखपुर और बलिया वाली ट्रेनें सतना से जाएंगी
FAQ
- रेलवे मेगा ब्लॉक क्या होता है?
रेलवे मेगा ब्लॉक वह अवधि होती है जब ट्रैक या यार्ड पर बड़े सुधार कार्य किए जाते हैं। इस दौरान ट्रेनों का संचालन आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित होता है। ललितपुर यार्ड रिमॉडलिंग इसी का हिस्सा है। इससे सुरक्षा और क्षमता बढ़ती है। - ललितपुर मेगा ब्लॉक कब से कब तक चलेगा?
यह मेगा ब्लॉक 1 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान झांसी रेल मंडल के अंतर्गत ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम होगा। रेलवे ने इसे तीन चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है।
ये खबरें भी पढ़ें...
भारतीय रेलवे चलाएगा 900 स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसान
इंडियन रेलवे ने 22 ट्रेन कैंसिल किए, ये है बड़ा कारण
MP के प्रमुख मंदिरों में डिजिटली देना होगा दान, राम मंदिर विवाद के बाद फैसला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman