खुशखबरी...MP को जल्द मिलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
Sourabh Bhatnagar | Jan 10, 2025, 16:58 IST
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन
रेलवे ने 2018 में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की थी। अब, लंबी दूरी के यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर वर्जन सेवा की शुरुआत हो रही है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
भारत में रेल यात्रियों की सफर को और ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने 2018 में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू की थी। इस ट्रेन ने यात्रियों को एक नया अनुभव और बेहतर सुविधा प्रदान की है। अब, रेलवे वंदे भारत स्लीपर वर्जन की सेवाओं की शुरुआत के लिए तैयार हो रहा है, जो लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन होगा।
कोटा डिवीजन में 31 दिसंबर 2024 से वंदे भारत स्लीपर रैक के ट्रायल की शुरुआत हुई है। यह भारतीय रेलवे के लिए पहला हाई स्पीड ट्रायल है, जो कोटा डिवीजन में आयोजित किया जा रहा है। सफल ट्रायल के बाद, यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव सुनिश्चित करेगी।
https://www.youtube.com/watch?v=ga-A3Rk7MN4
यह ट्रायल वंदे भारत स्लीपर रैक के तकनीकी पैरामीटरों के विश्लेषण (Analysis) के लिए बहुत जरूरी है। इसमें कपलर फोर्स, एयर सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम और घुमावदार ट्रैक पर स्पीड जैसे पहलुओं का टेस्ट किया जा रहा है। वहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर रेल सेक्शन पर किया गया, जहां सूखे और गीले ट्रैक पर इसे 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया है।
वंदे भारत स्लीपर कोच की रैक में कुल 16 कोच होंगे और इसका ट्रायल पूरे जनवरी महीने तक जारी रहेगा। इस ट्रायल का संचालन आरडीएसओ के ज्वाइंट डायरेक्टर (परीक्षण) के निर्देशन में किया जा रहा है। इसके साथ ही कोटा डिवीजन के यातायात निरीक्षक (traffic inspector) और लोको निरीक्षक (loco inspector) भी ट्रायल के दौरान आरडीएसओ लखनऊ टीम के साथ मिलकर कोऑर्डिनेट कर रहे हैं।
स्लीपर वर्जन वंदे भारत ट्रेन की सफलता के बाद, यात्रियों को लंबी दूरी की सफर के लिए उच्च गुणवत्ता (high quality), सुरक्षा और हाई स्पीड का एक नया अनुभव मिलेगा। 2025 के फरवरी से यह ट्रेन सेवा में उपलब्ध हो जाएगी और यात्रियों को तेज, आरामदायक और वर्ल्ड क्लास यात्रा का अनुभव मिलेगा।
वंदे भारत स्लीपर रैक का स्पीड ट्रायल
मध्य प्रदेश के पश्चिम मध्य रेल के कोटा डिवीजन में वंदे भारत स्लीपर रैक के स्पीड ट्रायल की प्रक्रिया (process) चल रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन ने अपने ट्रायल के दौरान 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति (maximum speed) दर्ज की है। ट्रायल जनवरी के आखिर तक जारी रहेगा और फरवरी से यात्रियों को इसकी सेवा का लाभ मिलना शुरू हो सकता है।
एमपी में वंदे भारत स्लीपर का पहला ट्रायल
https://www.youtube.com/watch?v=ga-A3Rk7MN4
स्पीड ट्रायल की अहमियत
कब तक चलेगा ट्रायल
आरामदायक होगा लंबा सफर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari