रायसेन में रेंजर 5,000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, बिल पास कराने मांगी थी घूस
Pawan Modiya | May 20, 2026, 23:12 IST
20-2
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में EOW (Economic Offenses Wing) भोपाल की टीम ने वन विभाग के रेंजर अरविंद अहिरवार को 5,000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने फर्नीचर व्यापारी शकील अहमद से बिल पास करने के बदले 10,000 रुपए मांगे थे।
समझें क्या है पूरा मामला
कैसे शुरू हुआ यह मामला?
यह एक सामान्य सरकारी प्रक्रिया थी। लेकिन रेंजर अरविंद अहिरवार ने इसे कमाई का जरिया बना लिया। उन्होंने शकील से 10,000 रुपए की मांग रख दी और साफ धमकी दी कि जब तक पैसे नहीं मिलेंगे, वे अपने अधीन कर्मचारी को बिल पास करने का निर्देश नहीं देंगे। शकील परेशान हो गए। एक छोटे व्यापारी के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत कोई छोटी रकम नहीं थी। 27 अप्रैल 2026 को उन्होंने हिम्मत दिखाई और EOW भोपाल के पुलिस अधीक्षक से जाकर शिकायत कर दी।
EOW ने कैसे बिछाया जाल?
इसी बीच कार्रवाई में थोड़ी देरी हो गई। शकील की बेटी की तबीयत बिगड़ गई। साथ ही जिस कर्मचारी को पैसे दिए जाने थे, वह रिटायर हो गया। इन कारणों से अगला कदम थोड़ा टल गया। फिर 14 मई 2026 को शकील एक बार फिर रिकॉर्डर लेकर रेंजर से मिले। इस बार अहिरवार ने कहा, "अभी पांच (5,000 रुपए) कर दो, बाकी दो-चार दिन में दे देना।" यह बातचीत भी रिकॉर्ड हो गई। अब सबूत पूरे थे।
EOW ने रेंजर अहिरवार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) संशोधित 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद गिरफ्तारी का जाल बिछाया गया।
रंगेहाथ धरा गया रेंजर
कानून क्या कहता है?
EOW यानी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (Economic Offenses Wing) ऐसे मामलों की जांच के लिए बनी विशेष पुलिस इकाई है। यह सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार, वित्तीय घोटालों और आर्थिक अपराधों की जांच करती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
भोपाल से सीएम मोहन यादव का ऐलान, रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट 62 साल, गेहूं खरीदी 28 मई तक
राजभवन ट्राइबल सेल की शिफ्टिंग टली, मंत्री विजय शाह का 2.66 करोड़ का ऑफिस बना रोड़ा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari