डीईओ-और मंत्रीजी के स्टाफ के कारण नहीं हो सके 200 शिक्षकों के तबादले, पोर्टल हुआ बंद

Rohit Sahu | Jun 27, 2025, 12:09 IST
Share
deo mp
deo mp

रायसेन में शिक्षा विभाग की लापरवाही से 200 से ज्यादा शिक्षकों के तबादले अटक गए हैं। 13 जून को सूची मंजूर होने के बावजूद 14 जून रात 12 बजे तक पोर्टल पर एंट्री नहीं हुई थी।

MP के रायसेन जिले में शिक्षकों के तबादले को लेकर बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है। जिल के 200 शिक्षकों का तबादला डीईओ और मंत्रीजी के स्टाफ के बीच चली खींचतान के कारण नहीं सका। अब पोर्टल बंद हो गया है और शिक्षकों को तबादले के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डीडी रजक ने दावा किया कि मंत्री का स्टाफ मोबाइल पर ही शिक्षकों के नाम टाइप कराकर पोर्टल में दर्ज करवाना चाहता था, जिसे उन्होंने मना कर दिया। वहीं मंत्री जी के स्टाफ का दावा है कि डीईओ को 8 फोन किए लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

200 शिक्षकों की लिस्ट बनी, पोर्टल पर नाम नहीं चढ़ा

13 जून को प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने शिक्षकों के तबादले की सूची को अप्रूवल अनुमोदन दे दिया था। इसके बाद भी 14 जून की रात तक कोई भी नाम पोर्टल में दर्ज नहीं हुआ। डीईओ का दाबा है कि एक रफ सूची लेकर मंत्री के बंगले पर पहुंचे थे, लेकिन तबादला प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। अब शिक्षकों को अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल शिक्षा विभाग की एंट्री की अंतिम समय सीमा 14 जून रात 12 बजे तय थी। इस तय समय के बाद पोर्टल लॉक हो गया और प्रक्रिया वहीं रुक गई।

प्रभारी मंत्री ने भी जताई नाराजगी

प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने घटना को गंभीर मानते हुए शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने इसमें जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। मंत्री ने साफ कहा कि तबादलों में देरी से कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की उम्मीदें टूटी हैं।
प्रस्तावों को समय रहते अनुमति मिल गई थी, लेकिन विभाग ने प्रोसेस में चूक की। मंत्री ने इसे नीति 2025 के दिशा-निर्देशों के विरुद्ध माना है।

जनप्रतिनिधियों की आपत्ति, इसलिए पेंडिंग रखी गई लिस्ट

सूत्रों के अनुसार लिस्ट में करीब 70 नाम ऐसे थे, जिन पर जनप्रतिनिधियों की सिफारिशें थीं। इन नामों को हटने से रोकने के लिए तबादला सूची को आखिरी समय तक रोका गया। जैसे ही लास्ट डेट बीती, लिस्ट बेअसर हो गई और तबादला प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

ओएसडी का आरोप- 8 कॉल किए डीईओ ने नहीं उठाया फोन

प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार के ओएसडी अभिषेक चौरसिया का कहना है कि 14 जून की रात 12 बजे तक उन्होंने डीईओ को कॉल और मैसेज किए। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। डीईओ केवल एक रफ लिस्ट लेकर आए थे, जबकि उन्हें फाइनल सूची पोर्टल पर अपलोड करनी थी। 14 जून की रात 9:32 बजे से 11:59 बजे तक आठ बार फोन किया। उन्होंने एक भी कॉल रिसीव नहीं किया।
मंत्री कार्यालय जानना चाहता था कि एंट्री की प्रक्रिया कहां तक पहुंची। फोन कॉल्स अनसुनी रह गईं और 12 बजे के बाद पोर्टल बंद हो गया।

यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में तबादलों के बाद होंगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां, ऐसे करें आवेदन

डीईओ ने दी ये सफाई

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक का कहना है कि सूची 13 जून को मिली। सूची देर से मिलने के कारण 14 जून की रात तक एंट्री पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि तकनीकी समय सीमा पूरी होने तक प्रोसेस शुरू नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें.. ADGP रेडियो ने जारी किया ट्रांसफर आर्डर , HC ने ASI के तबादले पर लगाई रोक

डीईओ ने नहीं किया कलेक्टर को सूचित, नोटिस भी थमा

कलेक्टर और मंत्री के ओएसडी को तबादला लिस्ट की स्थिति की जानकारी नहीं दी गई। शिक्षा विभाग की इस बड़ी चूक पर रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने डीईओ को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने कहा कि अन्य विभागों ने समय पर प्रक्रिया पूरी कर दी थी।
अगर शिक्षा विभाग ने भी तय समय पर ऑनलाइन एंट्री की होती, तो तबादले पूरे हो सकते थे। अब डीईओ को इस चूक का जवाब देना होगा। नोटिस का जवाब डीईओ ने दे दिया है, लेकिन अब भी स्थिति साफ नहीं है कि अब इन शिक्षकों के ट्रांसफर का क्या होगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

mp teachers transfer policy | स्कूल टीचर्स ट्रांसफर | राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार | MP News | शिक्षक ट्रांसफर मध्यप्रदेश

Tags:
  • MP News
  • शिक्षा विभाग
  • रायसेन
  • mp teachers transfer policy
  • स्कूल टीचर्स ट्रांसफर
  • राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार
  • शिक्षक ट्रांसफर मध्यप्रदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा