राजा रघुवंशी हत्याकांड में हत्यारे आनंद और आकाश कोर्ट में हत्या की बात से मुकरे, तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड
Sanjay Gupta | Jun 27, 2025, 11:47 IST
raja-raghvanshi-murder-case-accused-deny-confession-three-remanded-to-police-custody
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार को शिलांग कोर्ट में दो मुख्य आरोपियों आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने हत्या की बात से इनकार कर दिया।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में नया एंगल गुरुवार को शिलांग कोर्ट में आया। तीन में से दो हत्यारों ने कोर्ट में हत्या की बात कबूल करने से इनकार कर दिया। उधर इंदौर से पकड़े गए तीन नए आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
खबर यह भी...राजा रघुवंशी हत्या में सोनम ने फिंकवाई पिस्टल इंदौर में पलासिया के नाले में सफेद थैली में मिली
एसआईटी चीफ हार्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने कहा कि दो आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था लेकिन उन्होंने इकबालिया बयान से इनकार कर दिया है। दोनों ने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है। पुलिस में दिया बयान कोर्ट में मान्य नहीं होता है लेकिन हमें चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे पास काफी पुख्ता सबूत हैं।
खबर यह भी...शिलांग एसपी बोले- सोनम रघुवंशी और राज का अफेयर और बिजनेस चलाने की चाहत ने राजा की हत्या करवाई
वहीं इंदौर से गिरफ्तार ब्रोकर शिलोम जेम्स, अशोकनगर से गिरफ्तार गार्ड बलबीर और ग्वालियर से गिरफ्तार बिल्डर लोकेंद्र सिंह तोमर तीनों को शिलांग कोर्ट में गुरुवार को पेश किया गया। यहां से इन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। इन तीनों ने इस हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने का काम किया है। उस काले बैग को जलाया है जिसमें सोनम रघुवंशी का मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य थे। सोनम रघुवंशी को रुकने के लिए हत्यारे विशाल चौहान के नाम पर किराए का फ्लैट शिलोम जेम्स ने ही दिया था। बाद में गार्ड बलबीर के साथ जाकर फ्लैट को खाली किया और साक्ष्य वाला काला बैग जलाया और पलासिया नाले में पिस्टल फेंकी, जो बाद में शिलांग पुलिस नाले में ही सफेद थैली में मिली, इसे ईंट बांधकर फेंका गया था। अभी भी पुलिस को मोबाइल और ज्वेलरी की तलाश है जो राजा ने पहनी हुई थी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
आनंद और आकाश हत्या की बात से मुकरे
राजा रघुवंशी की 23 मई को हत्या उसी की पत्नी सोनम रघुवंशी और प्रेमी राज कुशवाह के कहने पर विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने की थी। इसमें सभी आरोपी जेल में हैं। जब गुरुवार को शिलांग कोर्ट में आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को पेश किया गया तो उन्होंने हत्या की बात कबूल करने से इनकार कर दिया।
यह बोले एसआईटी चीफ
खबर यह भी...शिलांग एसपी बोले- सोनम रघुवंशी और राज का अफेयर और बिजनेस चलाने की चाहत ने राजा की हत्या करवाई
उधर तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड में दिया
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari