इंदौर के क्रिकेटर रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, RCB को पहली बार दिलाई IPL ट्रॉफी

Jitendra Shrivastava | Jun 04, 2025, 24:14 IST
Share
rajat-patidar-led-rcb-win-ipl-2025
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर के क्रिकेटर रजत पाटीदार ने आईपीएल 2025 में RCB को पहली बार ट्रॉफी दिलाई। कप्तानी में उनकी रणनीति ने जीत दिलाई। इससे पहले RCB कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी, लेकिन रजत ने इस ख्वाब को सच कर दिखाया।

इंदौर के रजत पाटीदार ने वो कर दिखाया, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 18 सालों से नहीं कर पाई थी। साल 2025 के आईपीएल में रजत ने RCB की कप्तानी करते हुए टीम को पहली बार चैंपियन बना दिया। उनकी यह जीत गर्व का पल है।
रजत पाटीदार को इस सीजन में पहली बार RCB की कप्तानी मिली। उन्होंने अपनी समझदारी, शांत स्वभाव और बेहतर रणनीति से टीम को शुरुआत से एकजुट रखा। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने शानदार जीत हासिल की। इससे पहले RCB कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी, लेकिन रजत ने इस ख्वाब को सच कर दिखाया।

जीत के बाद RCB ने अपने X हैंडल किया पोस्ट

रजत पाटीदार का फोटो शेयर कर लिखा, Won us the IPL in his debut season as captain. This is our Raja. All hail Raja Patidar!
यानी, अपने डेब्यू सीजन में ही हमें IPL जिताया। यही है हमारा राजा। राजा पाटीदार की जय हो!

RCB ने रजत को 11 करोड़ में खरीदा

रजत को IPL-2025 के लिए आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। रजत 2021 से आरसीबी के साथ हैं। वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

IPL 2025 : MP के रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB पहली बार बना चैपिंयन, पंजाब को 6 रन से हराया

इंदौर में बिल्डिंग ब्लास्ट से उड़ाने के तीन अहम किरदार, महापौर फिर भड़के कैसे टूटा पूरा मकान

गेंदबाज के तौर पर करियर की शुरुआत

रजत पाटीदार ने गेंदबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया। 2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। रजत 8 महीने मैदान से दूर रहे। बल्लेबाजी की टेक्नीक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली।
उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 2019 से 2024 तक मध्यप्रदेश की कमान संभाली। पाटीदार ने इस दौरान 12 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि चार में शिकस्त का सामना करना पड़ा। रजत ने अपनी कप्तानी में मध्यप्रदेश को 2024-25 एसएमएटी फाइनल में पहुंचाया था, जहां मुंबई से मात मिली थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के राजा रघुवंशी हुई हत्या, पुलिस ने जब्त किया हथियार, पीएम रिपोर्ट का खुलासा दो दिन बाद

एमपी पुलिस ट्रांसफर : आईपीएस शशांक बने भोपाल पुलिस उपायुक्त, कानून व्यवस्था में नया युग

8 साल की उम्र से खेलने लगे थे क्रिकेट

रजत बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। पिता मनोहर पाटीदार बताते हैं कि रजत 8 साल की उम्र में इंदौर के एक क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे। 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे। इसके बाद इंदौर के होलकर स्टेडियम में रजत ने अपने खेल को निखारा। दिन रात प्रैक्टिस की और अब RCB को चैम्पियन बनाया।

रजत के नेतृत्व में RCB की जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

Cm ने लिखा, Final मैच में अभूतपूर्व जीत के साथ पहली बार विजेता बनने पर Royal Challengers Bengaluru टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इंदौर के रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम को शीर्ष सफलता मिलना, हम सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिए अत्यंत आनंद, उत्सव और गौरव का क्षण है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी बधाई, लिखा-

आईपीएल में भी इंदौरी कमाल...यहां भी नंबर 1 बनने में इंदौर का योगदान। उन्होंने कहा- RCB को IPL जीतने की हार्दिक बधाई! अठारह वर्ष के लंबे इंतजार के बाद उनके लिए यह सुखद घड़ी आई है,वह भी इंदौर संभागीय क्रिकेट संगठन के रजत पाटीदार के नेतृत्व में। कप्तान रजत पाटीदार व RCB के समस्त खिलाड़ियों की विराट कोहली को विराट विजय की अनुपम भेंट, बहुत बहुत बधाई।

Rajat Patidar | IPL 2025 | RCB आईपीएल चैंपियन | मध्यप्रदेश क्रिकेटर

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Rajat Patidar
  • रजत पाटीदार
  • IPL 2025
  • आईपीएल ट्रॉफी
  • RCB आईपीएल चैंपियन
  • मध्यप्रदेश क्रिकेटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि